Monday, 20 April 2020

कवियों की कविताओं में गांधी

कवियों की कविताओं में गांधी
गांधी बीसवीं सदी में भारत को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले व्यक्ति थे। भारत की राजनीति के उन्होंने अलावा समाज और जीवन को भी प्रभावित किया। इसी कारण समकालीन भारतीय साहित्य पर गांधी का व्यापक प्रभाव रहा।
गांधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जनमानस में सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शांति, सद्भाव, सर्वधर्म सम्भाव, समानता एवं मानवता की भावना जागृत करने के लिए सतत् संघर्षशील रहे। गांधीजी के आदर्शों का प्रभाव जहाँ हिन्दी के कथा साहित्य पर संपूर्णता में व्याप्त हुआ है, वहीं कविता साहित्य भी इससे अछूता नहीं रहा। गांधी के समकालीन और बाद के कवियों ने गांधी और गांधी विचार को अपनी कविताओं में स्थान दिया।
रामधारी सिंह दिनकर का जून 1947 में 'बापूÓ शीर्षक से चार कविताओं का संग्रह छपा। इसके छ: माह में ही बापू की हत्या हो गई। दिनकर के क्षोभ से भरे हृदय से कविताएं उपजी जो गांधी की हत्या से उपजी मर्मान्तक पीड़ा और आत्मग्लानि की अभिव्यक्ति थी।
दिनकर ने लिखा -
तूं चला, तो लोग कुछ चौंक पड़े
तूफान उठा या आंधी है ?
ईसा की बोली रूह
अरे! यह तो बेचारा गांधी है।
व्यथित दिनकर तो यहां तक लिख गए
'मानवता की जो कब्र वहीं
गांधी की भी होगी समाधि...Ó
मैथिलीशरण गुप्त की काव्य रचना 'भारत भारतीÓ में गांधी के आदर्शों को स्थापित करते हुए लिखा है -
श्री गोखले, गांधी सदृश नेता महामतिमान है
वक्ता विजय घोषक हमारे श्री सरेन्द्र समान है।
राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी कविता 'निशस्त्र सेनानीÓ में बापू की कल्पना अपने आराध्य देव श्रीकृष्ण से करते हुए लिखा-
देश?-यह प्रियतम भारत देश
सदा पशुबल से जो बेहाल
वेष?-यदि वृंदावन में रहे
कहां जाए प्यारा गोपाल
बालकृष्ण शर्मा 'नवीनÓ ने गांधी से प्रभावित होकर 'तुम युग परिवर्तन कालेश्वरÓ नामक कविता में लिखा -
रंग प्रभावित किया नहीं जन के मन को
सात्विकता ने तुम और ईसा, सुकरात सभी,
कर गए प्राण उत्सर्ग यहाँ
पर जन बौना ही रहा और
उतरा न भूमि पर स्वर्ग।

कवियत्री महादेवी वर्मा ने 'धारा के अमर पूतÓ कहते हुए गांधी पर लिखा-
हे धरा के अमर पूत
तुमको अशेष प्रणाम
जीवन के अजस्र प्रणाम
मानव के अनन्त प्रणाम।
केदारनाथ अग्रवाल गांधी के बड़प्पन को रेखांकित करते हुए कहते है-
दुख से दूर पहुँचकर गाँधी।
सुख से मौन खड़े हो
मरते-खपते इंसानों के
इस भारत में तुम्हीं बड़े हो
हरिवंश राय बच्चन बापूू को कोट करते हुए अपनी कविता में पूछते है-
एक दिन इतिहास पूछेगा
कि तुमने जन्म गाँधी को दिया था,
जिस समय अधिकार, शोषण, स्वार्थ
हो निर्लज्ज, हो नि:शंक, हो निर्द्वन्द्व
सद्य: जगे, संभले राष्ट्र में घुन-से लगे
जर्जर उसे करते रहे थे,
तुम कहाँ थे? और तुमने क्या किया था?
सुमित्रा नन्दन पंत अपनी कविता में गांधी के विचार के प्रभाव में लिखते है -
तुम मांस-हीन, तुम रक्तहीन,
हे अस्थि-शेष! तुम अस्थिहीन,
तुम शुद्ध-बुद्ध आत्मा केवल,
हे चिर पुराण, हे चिर नवीन!
तुम पूर्ण इकाई जीवन की,
जिसमें असार भव-शून्य लीन;
आधार अमर, होगी जिस पर
भावी की संस्कृति समासीन!
दिनकर मशीनीकरण पर बापू के विरोध को रेखांकित करते हुए बापू का पक्ष प्रदर्शित करते है -
कौन कहता है कि बापू शत्रु थे विज्ञान के?
वे मनुज से मात्र इतनी बात कहते थे,
रेल, मोटर या कि पुष्पक-यान, चाहे जो रचो, पर,
सोच लो, आखिर तुम्हें जाना कहाँ है।
और फिर दिनकर लिखते है-
गाँधी तू$फान के पिता
और बाजों के भी बाज थे।
क्योंकि वे नीरवता की आवाज थे
शायर सागर निजामी ने गांधी के विचार की जीत को ताकत मानते हुए लिखा-
कैसा सन्त हमारा
गांधी
कैसा सन्त हमारा
दुनिया गो थी दुश्मन उसकी दुश्मन था जग सारा
आखिर में जब देखा साधो वह जीता जग हारा
हरिवंश राय बच्चन भविष्य के सवाल पर चिंतित होते हुए शब्द को धार देते है -
एक दिन इतिहास पूछेगा
कि तुमने जन्म गाँधी को दिया था,
जिस समय अधिकार, शोषण, स्वार्थ
हो निर्लज्ज, हो नि:शंक, हो निर्द्वन्द्व
सद्य: जगे, संभले राष्ट्र में घुन-से लगे
जर्जर उसे करते रहे थे,
तुम कहाँ थे? और तुमने क्या किया
लेखक गांधी विचार के शोधार्थी एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता है।

Sankhla Printers

Vinayak Shikhar,

Shivbari Road, 

Bikaner - 334003

Ph. 0151-2242023

Think GREEN, Save Earth " 
Print only if essential. 
SAVE TREES

No comments:

Post a Comment