बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान और मायने
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने संसद में आर्थिक पिछड़े सवर्णों को आरक्षण देने की बात कह राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। 30 नवम्बर को संसद में संविधान पर चल रही बहस के दौरान उच्च सदन में अपने भाषण में देश की शिखर दलित नेत्री ने बाबा साहेब की भावना के अनुरूप समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अगड़ी जातियों के गरीबों को आरक्षण देने को मुखर वकालात की।
मायावती के गरीब सवर्णों को आरक्षण की पैरवी मिशन 2017 की तैयारी में 'मास्टर स्ट्रोकÓ के तौर पर देख जा रहा है। अगर मायावती इस बयान को सवर्णों के बीच भुनाने में कामयाब रही तो सवर्ण जातियों का बड़ा तबका मायावती के साथ खड़ा हो सकता है और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अन्य दलों के सभी समीकरण धराशायी हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनावों से पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 'आरक्षण पर समीक्षाÓ को लेकर दिए गए बयान को महागठबंधन के नेताओं द्वारा आरक्षण समाप्ति की मंशा के रूप में प्रचारित किए जाने से बचाव में उतरी भाजपा द्वारा दिये गये अपरिपक्व बयानों से राज्य में आरक्षण को लेकर संशय की स्थिति का लाभ महागठबंधन ने उठाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने जीते जी आरक्षण खत्म न करने के बयान से भाजपा का मूल सवर्ण मतदाता सकते में आ गया, जिसका परिणाम अनापेक्षित हार के रूप में सामने आया।
बिहार में आरक्षण पर संशय के मुद्दे ने ही भाजपा को शिकस्त दी और महागठबंधन की शानदार जीत हुई। बसपा आरक्षण की धार का असर बिहार चुनावों में देख चुकी है, इसीलिए मायावती ने संसद में कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने के मुद्दे को हवा दी है। साथ ही उन्होंने बिहार चुनावों में उठे मुद्दे के मद्देनजर चेतावनी भी दी कि अगर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया गया तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि मायावती ने यह मुद्दा बिहार चुनाव में उपजे विवाद के मद्देनजर बहुत सोच समझकर उठाया है। यूपी में गरीब अगड़ों के आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी के नेता आंदोलन की तैयारी में हैं। बसपा के लिये यह मुद्दा 'गेम चेंजरÓ साबित हो सकता है।
पिछले दो दशक से भारतीय जनता पार्टी गरीब सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात अपने घोषणा-पत्रों में करती आई है और 2003 में वाजपेयी सरकार के दौरान इसे लागू करने की मंशा के साथ कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आर्थिक पिछड़ों के आरक्षण के लिये संविधान संशोधन की तैयारी भी कर ली थी परंतु समय से पहले लोकसभा चुनाव कराए जाने से यह संशोधन बिल सदन में नहीं लाया जा सका।
राजस्थान में भाजपा सरकारों के दौरान अगस्त 2008 में और इसी वर्ष सितम्बर माह में गरीब सवर्णों के 14 फीसदी आरक्षण के बिल पास किए जा चुके हैं परंतु लागू होने पर अभी भी संशय बरकरार है।
उधर उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर गैर दलित मतदाता को रिझाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में आरक्षण के संशय से हुई किरकिरी के बाद भी भाजपा कोई सबक नहीं ले पाई और अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप गरीब सवर्णों के आरक्षण को लागू करवाने में ढील बरती तो बसपा सवर्ण मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने में बढ़त बना लेगी।
-सुरेन्द्रसिंह शेखावत
(लेखक आरक्षण के न्यायपूर्ण बंटवारे को लेकर चलाए जा रहे मूवमैंन फोर सोशल जस्टिस से जुड़े हैं।)
ाल ही में जारी सामाजिक एवं आर्थिक गणना 2011 के आंकड़ों से चिंताजनक स्थिति सामने आई है।
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा भूमिहीन परिवार हैं जो लगभग 73 फीसदी है। इतनी बड़ी आबादी आय के असुरक्षित तथा अनिश्चित स्रोत पर निर्भर है। करीब 56 फीसदी की रोजी मजदूरी पर निर्भर है और 78 फीसदी लोगों की आय महज पांच हजार रुपए मासिक है। कभी अकूत सम्पत्ति के मामले में गिरफ्तार हुई जयललिता इस प्रदेश की मुखिया हैं।
ओडिसा में निराश्रित और भीख मांगकर जीवन बसर करने वालो की संख्या सर्वाधिक है। 34 साल पुराने वामपंथी गढ़ को ध्वस्त कर सत्ता पर काबिज हुई दमदार महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में सर्वाधिक 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण लोग एक कमरे वाले छोटे से कच्चे घर में रहते हंै जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 58 लाख ही है। यह स्तब्ध कर देने वाला गरीबी का आंकड़ा है।
छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी लोग 200 रु. से कम मजदूरी पर गुजारा करते हंै और 78 फीसदी कच्चे घरों में रहते हंै। राजस्थान में 75 लाख परिवार मासिक 5000 रु. से कम कमा पाते है और ग्रामीण निरक्षरता सबसे ज्यादा 48 फीसदी है। विकास पुरुष का पर्याय बने नीतीश कुमार के बिहार में अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक दोषपूर्ण वर्ग अनियमित शारीरिक श्रम सबसे ज्यादा 71 फीसदी है। चमकते गुजरात में 44 फीसदी से ज्यादा लोग जुगाड़ से बनी कच्ची कोठरियों में रहते हैं 31 फीसदी निरक्षर हैं और महज 3 फीसदी ग्रेज्युएट।
इन सब राज्यों के मुखिया लोकप्रिय और सयानी सियासी प्रवृत्ति के भी है। पर क्या हमारी जमात के पास समय है इन सब चीजों पर दलगत स्वार्थों और झगड़ों से ऊपर उठकर चर्चा करने का? अगर इस देश के आम आदमी की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो लोकशाही के लिए खतरे की घण्टी है समय रहते नहीं चेते तो भूख, गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त नौजवान को हथियार उठाने से रोकना मुश्किल होगा।
-सुसिंशे
Monday, 19 December 2016
बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान और मायने
सामाजिक न्याय को रौंदती वोट बैंक की राजनीति
सामाजिक न्याय को रौंदती वोट बैंक की राजनीति
देश में स्थापित कानून की सबसे बड़ी अदालत सर्वोच्च न्यायालय में 17 मार्च 2015 को रामसिंह एवम् अन्य बनाम् भारत संघ रिट में फैसला देते हुए 04 मार्च 2014 को जारी गजट नोटिफिकेशन जिसमें 09 राज्यों के जाट जाति को केन्द्र की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने को निर्णय लिया गया था, को निरस्त कर दिया ।
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद जाट एवं मूल पिछड़ा वर्ग द्वारा सरकार पर अपने अपने पक्ष में दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है। जहां एक तरफ उत्तरी भारत की सर्वाधिक सक्षम जाति के पंचों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर न्यायालय में उनके पक्ष की प्रभावी पैरवी न करने की शिकायत करते हुए जाट जाति का ओबीसी में आरक्षण बरकरार रखने का दबाव बनाया वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी के निकटवर्ती हरियाणा राज्य में जहां हुए ताजे ताजे विधानसभा चुनावों में गैर जाट धुव्रीकरण के दम पर भाजपा सरकार बनाने में भूमिका निभाने वाले अगुआ नेताओं ने न्यायालय के फैसले को शीघ्र लागू करने की मांग की है।
भारतीय संविधान में आरक्षण की परिकल्पना करने वाले संवैधानिक विशेषज्ञों ने सपने में भी विचार नहीं किया होगा कि जिस आरक्षण व्यवस्था के दम पर वे सामाजिक समता एवम् समरसता के स्वप्न देख रहे हैं वह व्यवस्था स्वतन्त्रता के इतने वर्षों के पश्चात् वोट बैंक की राजनीति के हत्थे चढकर सामाजिक न्याय का गला घोंटने का प्रयास करने वाली साबित होगी।
ब्रिटिश इण्डिया के राज में जब धर्म और जाति के आधार पर आरक्षण की परिकल्पना की जाने लगी तब अनुसूचित जाति, जनजाति, घुमन्तू और अपराधिक जाति जैसे समूह बनाए गए। संविधान में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया।
देश की पहली निर्वाचित सरकार बनने के पश्चात् सामाजिक न्याय के अगुवाओं को लगा कि बहुत सी ऐसी पिछड़ी जातियां शेष रह गई जो कि आरक्षण के लाभ की पात्र हैं। 19 जनवरी 1953 को संविधान के अनुच्छेद 340 के अन्तर्गत प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में गठित किया गया जिसने 30 मार्च 1955 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की । आयोग के अध्यक्ष काका कालेलकर स्वयं किसी निश्चित निर्णय पर नहीं पहुंच पाए और उन्होंने राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित अपने पत्र में पिछड़ेपन के लिए जाति को आधार मानने का विरोध कर डाला।
'पिछड़ा पावे सौ में से साठÓ का नारा देकर गैर-कांग्रेस की राजनीति करने वाले राममनोहर लोहिया के विचार के लोग सत्ता पर काबिज हुए तो 20 दिसम्बर 1978 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने विधेश्वरी प्रसाद मण्डल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय आयोग के गठन के आदेश दे दिए। 31 दिसम्बर 1980 को मण्डल आयोग ने अपनी रिपार्ट प्रस्तुत करते हुए आयोग के विचारार्थ विषय, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप में पिछड़े वर्ग को परिभाषित करने के लिए मापदण्ड निर्धारित करना और इस प्रकार परिभाषित वर्ग की प्रगति हेतु उपायों की सिफारिश करना तथा अप्रतिनिधित्व वाले क्षेत्र में आरक्षण की सिफारिश करने व आदि विषयों पर विस्तृत सलाह दी । अपनी रिपोर्ट में मण्डल आयोग ने देश भर में कुल आबादी की एक प्रतिशत जनसंख्या मानते हुए जाट जाति को, ब्राहमण, राजपूत, मराठा, वैश्य एवं कायस्थ जातियों के साथ उन्नत व समर्थ हिन्दू जातियों में सम्मिलित किया।
इसे किसी प्रगतिशील राष्ट्र के लिए विडम्बना ही कहा जायेगा कि पिछड़े वर्ग को परिभाषित करने और मापदण्ड तय करने वाले आयोग ने जिस जाति को 1980 में उन्नत किस्म में शामिल किया, वह जाति 1999 आते-आते कैसे पिछड़ी हो गई। दिनांक 27 अक्टूूबर 1999 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने सीकर में लोकसभा चुनावों में किए गए वायदे के अनुरूप जाट जाति को केन्द्र में पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
सन् 1992 में सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी केस (इस ऐतिहासिक केस को मण्डल विवाद पर फैसले के रूप में याद किया जाता है) में पिछड़ापन तय करने की कसौटी बना दी थी, साथ ही इसे निर्धारित करने के लिए एक नई और स्वतन्त्र संस्था राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का आदेश भी दिया था। उसके बाद से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के मामलों में निर्णय के लिए यह संस्था सर्वोच्च ऑथोरिटी है।
1999 में वाजपेयी सरकार ने जाट जाति को आरक्षण देते समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्डों एवं नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा रिपोर्ट देने से इनकार करने के बावजूद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने कागजी खानापूर्ति करने के लिये एक तथाकथित कमेटी के रिसर्च पेपर को आधार मान कर रिपोर्ट दे दी ।
यह रिपोर्ट सीकर जिले के छ: गांवों को आधार मान कर बनाई गई थी। वैसे इस रिपोर्ट का भी अगर गहराई से अध्ययन किया जावे तो तथ्यों के आधार पर जाट पिछड़ा साबित नहीं होता ।
केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा राज्य की प्रभावशाली जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने का निर्णय प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के लिए चिन्ता का विषय हो गया। चूंकि राज्य में 21 मई 1999 को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन किया गया था और राज्य आयोग ने तत्कालीन केन्द्र की सरकार से आग्रह भी किया था कि राज्य की जातियों के आरक्षण के सम्बन्ध में बिना विस्तृत रिपोर्ट आए कोई फैसला न लें बावजूद इसके जब केन्द्र सरकार ने फैसला लेकर वाह वाही लूट ली तो राज्य कें लिए भी इसी पर आगे बढना राजनीतिक मजबूरी हो गई। 03 नवम्बर 1999 को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर जाट जाति को राज्य की ओबीसी सूची में केन्द्र के निर्णय के आधार पर शामिल कर लिया।
इस निर्णय से व्यथित होकर तात्कालिक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जस्टिस रणवीर सहाय वर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। ऐसा ही निर्णय 04 मार्च 2014 को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने स्पष्ट रूप से जाटों को ओबीसी आरक्षण में शामिल करने की मांग को नकार दिया । यही नहीं इस संस्था ने अपनी रिपोर्टों के आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि जाट समुदाय सुप्रीम कोर्ट की कसौटी के आधार पर पिछड़ी जाति नहीं है। बावजूद उसके झूठे आंकड़ों, कागजों के पेट भरने की खानापूर्ति करके युपीए सरकार ने जो जाट आरक्षण देने में जल्दबाजी दिखाई उसका यही हश्र होना प्रतीत होता था। जब किसी विषय को तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश देकर मापदण्ड निर्धारित कर दिए हों तब उन सब से विपरीत जाकर केवल वोट बैंक की राजनीति हेतु सत्ता में आये दल फैसले लेने लग जाये वो भी आरक्षण जैसे अतिसंवेदनशील विषय पर तब उन से सामाजिक न्याय की उम्मीद करना बेमानी हो जाता है। ऐसे में वोट बैंक की राजनीति के आगे सामाजिक न्याय की अवधारणा बहुत बौनी प्रतीत होने लगती है ।
-सुरेन्द्रसिंह शेखावत
बदहाल खेती-किसानी और सातवां वेतन आयोग
बदहाल खेती-किसानी और सातवां वेतन आयोग
केन्द्रीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का सुझाव देने के लिए न्यायमूर्ति एके माथुर की अध्यक्षता में बने सातवें वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, इसके लागू होने पर देशभर के लगभग 36 लाख केन्द्रीय कर्मियों के वेतन में 24 फीसदी की बढ़ोतरी होनी है। रिपोर्ट लागू होने से केन्द्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। आयोग ने प्रति वर्ष तीन फीसदी वृद्धि का सुझाव सरकार को दिया है।
वेतन वृद्धि की इस सारी कवायद में केन्द्र सरकार पर लगभग एक लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ पडऩे वाला है जो कुल जीडीपी का 0.65 फीसदी है।
देशभर में केन्द्रीय कर्मचारियों की संख्या पेंशनरों को मिलाकर देश की कुल आबादी के आधा फीसदी के बराबर है और आने वाले कुछ समय बाद इस आयोग की सिफारिशों का लाभ राज्यों की सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को दिया जाने लगेगा तो इन सब की संख्या देश की आबादी के मुकाबले 2 फीसदी से भी कम है।
यहां विचारणीय सवाल यह है कि देश की आबादी के बहुत थोड़े से हिस्से वाले कार्मिक वर्ग के लिए देश में अब तक सात आयोग बन चुके हैं और हरेक की रिपोर्ट के बाद इस वर्ग के वेतन में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर देश की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले काश्तकार वर्ग की हालत दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है।
इस लेख को लिखने के पीछे मंतव्य वेतन आयोग की रिपोर्ट का विरोध करना न होकर देश की बहुसंख्यक समुदाय की बदहाली के प्रति सरकारी रवैये को
उजागर करना है।
वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक देश की 67 फीसदी आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कृषि कार्यों से प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 3078 रुपये की औसत आमदनी होती है इसमें नरेगा, मजदूरी और पशुपालन जैसे अकृषि कार्यों को जोड़ दिया जाए तो यह औसत 6000 रुपये प्रतिमाह प्रति परिवार होती है जो 2016 से लागू होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये के मुकाबले एक तिहाई मात्र है। एनएसएसओ के आंकड़े बताते हैं कि 76 फीसदी काश्तकार खेती के काम को छोडऩा चाहते हैं।
बीते 20 सालों में देशभर में तीन लाख के लगभग किसान आत्महत्या कर चुके हैं और प्रत्येक किसान के मथे पर औसत पन्द्रह हजार रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है।
समर्थन मूल्यों में सरकारी बढ़ोतरी पर गौर करें तो वर्तमान सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है जो 3.2 फीसदी है। वहीं वेतन आयोग की सिफारिश को छोड़ भी दें तो वर्तमान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी की है जो समर्थन मूल्य की बढ़ोत्तरी से कई गुणा
ज्यादा है।
इस संपूर्ण स्थिति पर निगाह डालें तो ध्यान में आता है कि आजादी के इतने सालों के बाद भी देश में खेती के विकास का कोई मॉडल नहीं बन पाया है।
सवा सौ करोड़ से अधिक आबादी का पेट भरे वाले समुदाय की बदहाली उदारवाद के दौर में मीडिया के लिए खबर नहीं है।
आजादी के शुरू के सालों में समाजवाद राजनीति के वर्चस्व के दौर में कांग्रेस जैसी पार्टी को भी किसान हितैषी नीतियों के समर्थन में खड़ा होता दिखना पड़ता था जो समाजवादी वर्चस्व के साथ ही खत्म हो गया। वहीं दूसरी ओर वामपंथी दल जिनका चिह्न भी खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है उनकी आवाज भी लगातार कमजोर हुई है।
देश भी विधायिका में खेती के संकट पर गंभीरता से चिंतन होना खत्म-सा हो गया है। अन्नदाता की उपज की लाभकारी कीमत तो दूर समर्थन मूल्य पर खरीद में भी रोड़े अटकाए जाते हैं।
उत्पादन लागत से कम दर पर मंडी में बिक कर गई उपज से बनकर बाजार में आए उत्पादों की कीमतों में भारी अंतर बिचौलियों की जेबों को भरता है। जिसका लाभ न तो उत्पादक को मिलता है न ही उपभोक्ता को। यह खेल सरकारी नीयत की पोल खोलता है।
किसान का संकट कीमतों पर ही खत्म नहीं हो जाता, सरकारी बैंकों का रवैया किसानों के साथ चतुर व्यापारी से कम नहीं होता। कृषि ऋणों की अनुपलब्धता और भारी ब्याज भी काश्तकार की तकलीफ को बढ़ा रहा है।
सिंचाई के साधनों को लेकर देश में कोई वृहद योजना पर काम नहीं होना भी चिंताजनक है। देश का बड़ा भू-भाग बाढ़ और सूखे की चपेट झेलता है। वाजपेयी काल में बनी नदी जोड़ो योजना पर बाद की सरकारों की बेरूखी स्पष्ट नजर आती है। बीजों के भावों में अनावश्यक वृद्धि, नकली बीजों का धड़ल्ले से प्रचलन, खाद की बढ़ती कीमतें उपज का बढ़ता लागत मूल्य और लागत के मुकाबले घटता बाजार भाव काश्तकार की चिंता को दिन प्रतिदिन बढ़ा रहा है।
विकास का चमकदार चेहरा दिखाने की होड़ में बहुसंख्यक आबादी की रोजी पर राज का ध्यान नदारद है पर गौर करने लाक बात यह है कि मुल्क का पेट भरा होगा तभी विकास की चमकदार सूरत खूबसूरत नजर आएगी।
-सुरेन्द्रसिंह शेखावत
अखंड भारत पर लोहिया, जसवंतसिंह और राम माधव
अखंड भारत पर लोहिया, जसवंतसिंह और राम माधव
देश के युवाओं में लोकप्रिय रॉक सिंगर राहुल राम के रॉक बैंड 'इंडियन ओसियनÓ द्वारा यू ट्यूब पर जारी किए गए वीडियो 'ऐसी तैसी डेमोक्रैसीÓ के चर्चित गीत 'मेरे सामने वाली सरहद पर....Ó में पड़ोसी मुल्क के बारे में हमारे यहां प्रचलित धारणा 'दुश्मनÓ शीर्षक गीत में मेरे जैसा ही अक्स नजर आने की बात कही तो इसी वीडियो के जवाब में पाकिस्तानी सिंगर मुजतबा अली के रॉक बैंड द्वारा जारी 'ऐसी तैसी हिप्पोक्रैसीÓ में वहां भी पल रही इसी तरह की सोच को स्वीकार किया है।
दोनों देशों में खासे लोकप्रिय हुए इन गानों में पाक सिंगर द्वारा बड़े ही साफ शब्दों में भारतीय फिल्मों और गानों में पाक को दहशतगर्द बताने और पाकिस्तानी स्कूल टीचर द्वारा भारत को 'दुश्मन मुल्कÓ कहकर बुलाए जाने की बात स्वीकारी है।
इसी गाने में पाकिस्तानी सिंगर ने बड़ी संजीदगी से भारत में प्रचलित 'अखण्ड भारत की अवधारणाÓ और पाकिस्तानी कट्टरपंथियों की 'दिल्ली के लाल किले पर पाकिस्तानी झण्डाÓ फहराने की लालसा पर व्यंग्य किया गया है।
उधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संघ के प्रवक्ता रह चुके राम माधव ने पिछले दिनों निकट भविष्य में भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के एक होकर अखण्ड भारत बनने के बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी।
राम माधव का बयान उस वक्त पर आया जब दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काबुल से भारत लौटते हुए अचानक लाहौर उतरकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की सरप्राइज बधाई देते हुए दोस्ती का हाथ कुछ और आगे किया।
हालांकि भाजपा ने राम माधव के अपने बयान से अगले दिन ही किनारा कर लिया और इस बयान को निजी बयान बताते हुए अखण्ड भारत की अवधारणा को राजनीतिक न मानते हुए केवल सांस्कृतिक अवधारणा कह दिया।
भाजपा का पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुरू से ही अखण्ड भारत की अवधारणा को न केवल सांस्कृतिक वरन राजनीतिक रूप से भी लागू करने के लिए संकल्पित होने की बात कहता रहा है और प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व अखण्ड भारत दिवस मनाकर प्राचीन भारत के भौगोलिक नक्शों के अनुसार भविष्य के अखण्ड भारत की कल्पना करता है।
कुछ साल पहले भारत के पूर्व विदेश मंत्री भाजपा के जसवंतसिंह ने अपने पाकिस्तान प्रवास के दौरान अंग्रेज अधिकारी रेडक्लिफ द्वारा तय की गई रेखाओं के आधार पर किए गए विभाजन को नकारते हुए दोनों मुल्कों में रहने वाले लोगों के खून के रिश्ते का हवाला देकर मुल्कों के नक्शों के बदलते रहने की बात अंतरराष्ट्रीय मीडिया के समक्ष रखी और आने वाले वक्त में कुछ सुखद संकेतों की तरफ इशारा किया।
हालांकि जसवंतसिंह और राम माधव की बात के मायने अलग-अलग हैं फिर भी भारतीय उप महाद्वीप के नक्शों में 68 साल पूर्व के आए बदलाव से एक से तीन बने देशों के भविष्य में फिर से एक होने जैसे संकेत सोचने में तो सुखद प्रतीत होते हैं।
राम माधव के बयान पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने अपनी फेसबुक वॉल पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से कुछ तीखे कटाक्ष करते हुए सवाल खड़े किए हैं जिन पर यहां चर्चा करना मैं जरूरी समझता हूं। त्रिभुवन ने अपनी पोस्ट में बताया कि तीनों मुल्कों के एक हो जाने का मतलब 96 करोड़ हिन्दू और 56 करोड़ मुस्लिमों से भरे देश में सभी धर्मों के लोगों को सौहार्द से रहना सीखना होगा।
त्रिभुवन ने संघ की हिन्दू राष्ट्रवाद की अवधारणा पर सवाल करते हुए ऐसी स्थिति में मुसलिमों के शुद्धीकरण और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी संघ की राय जाननी चाही है।
त्रिभुवन ने सत्ता में रहते हुए ही इस तरह की बात उठाने को भी लाजिमी नहीं माना है और कश्मीर में विवादित विषयों की भी स्पष्टता चाही है।
त्रिभुवन ने तीनों मुल्कों के एक होने की बात को अच्छा विचार माना है और इससे भी आगे बढ़कर एक बेहतर सुझाव दिया है कि अतीतजीवी जीवन दर्शन को छोड़कर हम सब आगे बढ़ें और सिर्फ तीन ही क्यों—भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, चीन, तिब्बत, म्यांमार और ईरान सभी के बीच एक सौहार्द भरा और समानता पर आधारित और सद्विवेकी दृष्टिकोण वाला एक सहयोग संगठन खड़ा करने की जरूरत जताई। इन सभी देशों में बिना पासपोर्ट, बिना वीजा और बिना किसी बाधा ठीक मोदी शरीफ की तरह निर्बाध और निर्बंध आना-जाना हो, बाजार और ज्ञान का निर्बाध आवागमन हो। सेवाओं की सम्पूर्ण स्वतंत्रता हो और इन सबसे आगे बढ़कर मुद्रा की राष्ट्रीय अर्गलाओं से पूर्णतया बंधनमुक्त किया जाए।
तीन मुल्कों के भविष्य में एक हो जाने की बात और समाजवादी विचारक डॉ. लोहिया के विचार के अनुरूप वैश्विक राज्य की ओर बढ़ते कदमों की कल्पना मन को रोमांच से भर देने वाली है। हालांकि सत्य के धरातल पर वर्तमान में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता फिर भी तीनों मुल्कों और दक्षिण एशियाई मुल्कों के लोग अगर साथ मिल-बैठकर कुछ भविष्य की सोचें तो निश्चित ही आने वाली पीढिय़ों को वे युद्ध और हथियारों से छुटकारा दिलाकर आवाम के लिए शिक्षा, रोजगार और अच्छी जीवन शैली जैसे जरूरी मुद्दों पर सोचने का समय दे पाएंगे।
—सुरेन्द्रसिंह शेखावत