Thursday, 23 February 2017

शिष्टाचार खोती भारतीय सियासत

उप चुनाव में जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे डॉ. लोहिया ने संसद में प्रधानीमंत्री को सदन का नौकर बताया तो इस बात पर बड़ा बवाल मचा। पक्ष-विपक्ष दोनों ने डॉ. लोहिया के इस बयान की आलोचना की।
हालांकि आज के दौर के हमारे नेताओं की बदजुबानी के आगे डॉ. लोहिया का बयान कहीं नहीं टिकता मगर इस बयान को उद्घृत करने का मेरा आशय इतना ही है कि पिछले पचास सालों में भारतीय राजनीति में कितना बड़ा बदलाव आ गया है जब हमारे नेताओं के जहर बुझे शब्दों के तीर मर्यादा को तार-तार करते जा रहे हैं।
एक वो दौर था जब लोहियाजी के बयान पर पूरे देश में प्रतिक्रिया हुई और एक ये दौर है जब देश के शीर्षस्थ नेता एक-दूसरे पर कीचड़ सने शब्दों का प्रहार कर रहे हैं। और देश इसे मात्र तमाशबीन होकर देख रहा है।
पूरा देश निश्चित ही शालीनता खोती सियासत को देख रहा है मगर इस हमाम में मौजूद सभी एक-दूसरे की नंगई देख खुद को खुद ही सांत्वना देते नहीं थकते।
संविधान में मौजूद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार हमें मर्यादाविहीन शब्दों के इस्तेमाल की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं देता। लोकतंत्र किसी को भी नफरत या घृणा से भरे शब्दों के उपयोग की आजादी नहीं देता। मगर हमारे सियासती लोगों ने तो इसे संवाद का आवश्यक अंग बना लिया है।
प्रतिपक्षी की आलोचना करना, नीतिगत विरोध करना, व्यंग्य करना, निंदा करना लोकशाही में स्वस्थ सियासत के अंग हैं पर जब शब्दों का चयन निचले स्तर पर चला जाए, निजी हमलों और अपमान तक गिर जाए तो ऐसे में जरूरी है कि सियासती दलों को स्वयं कोई न कोई कोड ऑफ कंडक्ट बनाकर लक्ष्मण रेखा खींचनी चाहिए।
टीवी बहसों से शुरू होकर जनसभाओं के रास्ते संसद और विधानसभा की बैठकों में जिस तरह की टीका-टिप्पणियां पिछले एक दशक से आनी शुरू हुई है वह हमारे द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों और देश के नेताओं के मानसिक स्तर के परीक्षण के लिए काफी है। सामान्य शिष्टाचार भी अब सियासत में नजर आना बंद हो गया है।
लोकसभा के पिछले चुनावों से पहले पूरे देश में राजनेताओं के हलके शब्दों के प्रयोग की बाढ़ सी आ गई। पक्ष और विपक्ष इन शब्दों के मिसाइली हमलों में एक-दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ में सामान्य शिष्टाचार और सभ्यता को पूरी तरह भूल गए।
देशद्रोही और गद्दार जैसे शब्दों के प्रयोग के पहले ऐसे शब्दों की गहराई और उनसे होने वाले प्रभाव की चिंता किए बिना जोर-शोर से इन शब्दों को प्रयोग किया जाने लगा। ये शब्द किसी संवेदनशील व्यक्ति को कितना आहत करते हैं यह सोचने की संवेदना सियासती लोगों ने खो ही दी है। 'पाकिस्तान चले जाने' या 'पाकिस्तान भेज दिए जाने' जैसे शब्द माननीय सांसदों के श्रीमुख से अनेक बार उपयोग लिए गए, वहीं शीर्षस्थ नेतृत्व के लिए 'पप्पू' और 'फेंकू' जैसे शब्दों के प्रयोग मानसिक दिवालियेपन का सबूत देते हैं।
मेरा मानना है कि सोशल मीडिया के आविष्कार ने मनुष्य को वोकल (वाचाल) बनाया है। खासतौर से हम भारतीय, जो चुपचाप सुनने और सहन करने के आदी हो गए थे इस सोशल मीडिया के प्रयोग में आने के बाद हमारा सभ्यता का बैकलोग पूरा करने में लगे है यानि जो पहले कमी रही थी, उसे अब बेहूदा शब्दों का प्रयोग कर पूरा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा किसी भी तरह सही नहीं ठहराई जा सकती। पेड ट्रोल द्वारा अपने नेता (सशुल्क कार्यकर्ता) के विरोधी के खिलाफ इस्तेंमाल किए जाने वाले शब्द घृणित्त से घृणित प्रवृति के होते हैं और इस नीचता के प्रतियोगी परीक्षण में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है।
कुत्ता, जानवर, चूहे, राक्षस, कसाई, वेश्या, जैसे शब्दों के प्रयोग को तलवार से फैसला लेने वाले मध्यकालीन युग से बुरा ही कहा जाएगा जब हमारे सुसंस्कृत नेताओं में विचारों से युद्ध लडऩे का सामथ्र्य खत्म हो चुका होता है तब शब्दों की हिंसा का प्रयोग होता है। वाणी की हिंसा भी जम्हूरियत को उतनी ही चोट पहुंचाती है जितनी शारीरिक हिंसा।
जो सियासती लोग वाणी की संयमहीनता से इन चुनावों में चर्चा का केन्द्र बिन्दू रहे हैं, वे इस दौर में गैर राजनीतिक और अनुभवहीन होने का सबूत दे रहे हंै। इससे उनको तो राजनीतिक नुकसान होगा ही मगर पूरे सियासती सिस्टम को गंदा करने में भी उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। राजनीतिक संवाद की स्तरहीनता से किसी को लाभ होने वाला नहीं है।
शासक जरा सोचें हम उस परम्परा के वाहक हैं जिसमें शत्रुता के बावजूद विजेता शासक पराजित शत्रु को यथोचित सम्मान प्रदान करता है। लेकिन राजनीतिक असहिष्णुता के इस दौर में शब्दों से भी सम्मान देना बाकी नहीं बचा।
जरा सोचिए क्या हम भारतीयों का यह हक नहीं बनता कि हमारे सियासी नेताओं को शालीनता बनाए रखनी चाहिए, ताकि निजी हमलों और गैर जरूरी बातों के जरिए ध्यान भटकाने की बजाय असल मुद्दों पर बात हो सके।
सुरेन्द्रसिंह शेखावत
लेखक राजनीति सामाजिक कार्यकर्ता

Wednesday, 15 February 2017

कैसे होगा भारत निर्माण

कैसे होगा भारत निर्माण?
पिछले दिनों मुझे बीकानेर के कृषि विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के कार्यक्रम में बतौर अतिथि जाने का अवसर मिला। यह 27 जनवरी का दिन था जिससे ठीक एक दिन पहले 26 जनवरी को हमने अपना 67वां गणतंत्र दिावस धूमधाम से मनाया।
अपने वक्तव्य में मैंने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, कृषि वैज्ञानिकों, शोधरत और कृषि छात्रों से कुछ सवाल साझा किए, जिनका उल्लेख इस लेख में करना जरूरी समझता हूं। 67 सालों के गणतंत्र के गौरवमयी इतिहास की कुछ बातें जो हमें शर्मिन्दा करती हैं, उनमें से एक बीते इन सालों में तीन लाख अठारह हजार किसानों की आत्महत्या हमारे विकास के दावों पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है। यह आंकड़ा भारत सरकार के ही राष्ट्रीय अपराध लेखा कार्यालय का है।
हालांकि हमारे सूबे राजस्थान का किसान अन्य राज्यों यथा महाराष्ट्र्र, बुंदेलखण्ड के किसानों की तुलना में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाता, परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में काम करते हुए जहां भी किसानों के साथ चर्चा होती है वहां यह बात सामने आती है कि देश में खेती का काम करने वाले लोग खेती छोडऩा चाहते हैं। इस बात की गंभीरता को समझते हुए मैंने इस दिशा में अध्ययन किया तो जो बातें सामने आई वो बड़ी चौंकानें वाली थी।
1991 से 2001 के बीच सत्तर करोड़ किसानों ने खेती छोड़ दी वहीं 2001 से 2011 के बीच 72 करोड़ किसानों ने खेती को अलविदा कह दिया यानी हमारे देश में रोजाना 2000 (दो हजार) लोग खेती छोड़ रहे हैं। 1960-61 में भू स्वामित्व की इकाई का औसत आकार जो 2-3 हेक्टेयर था वह 2002-03 में घटकर 1.06 हेक्टेयर रह गया है।
देश की 60 फीसदी आबादी को काम देने वाला कृषि क्षेत्र देश के सकल घेरलू उत्पादन में केवल 14 से 16 फीसदी ही योगदान दे पाता है। जिसमें भी विकल्प मिलते ही देश के 75 फीसदी किसान खेती छोडऩा चाहते हैं। कोई भी किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। देश के किसान की प्रति परिवार आय मात्र 6,000 रुपये महीना है तो प्रति सदस्य 1200 रु महीना यानी 40 रु. प्रतिदिन बैठती है।
कल्पना कीजिए कौन ऐसा होगा जो इस लघु आय में खेती करना चाहेगा।
प्रसिद्ध कृषिविद् एमएस स्वामीनाथन के नेतृत्व में वर्ष 2000 में बने आयोग ने किसान की दुर्दशा वाली शृंखलाबद्ध रिपोर्ट जारी की जो अन्नादाता के दुर्दिनों को उजागर करती है। रिपोर्ट कहती है कि सरकारी दफ्तर के चपरासी से भी किसान की आय बहुत कम है। देश के 36 फीसदी किसानों को रहने के लिए कच्ची झोंपडिय़ां तक नसीब नहीं होती है। जबकि 44 फीसदी के पास कच्चे-पक्के मकान है। आबादी का 44 फीसदी हिस्सा तीनों वक्त का खाना नहीं खा पाता।
दरअसल इस बात पर गहनता से विचार करें तो ध्यान में आता है कि आजादी के बाद से सरकारों का मुख्य ऐजेंडा कभी कृषि सेक्टर नहीं रहा। जबकि हमारे देश की आत्मा खेती में ही बसती है। हमारे नीति निर्धारकों ने पश्चिमी देशों की नकल में औद्योगिक क्षेत्र पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जिसका नतीजा यह निकला कि न तो हम औद्योगिक विकास कर पाए और न ही हमारे परम्परागत कौशल खेती में विकास कर पाए।
पिछले पचास सालों में हमारी खेती का तौर तरीका नहीं बदला। हम उसी ढर्रे पर खेती करते जा रहे हैं जैसा हमारे पूर्वज किया करते थे, जबकि दुनिया के दूसरे देशों में जहां खेती बहुतायत में होती है वहां खेती के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव आया है। हमारे यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कोई बड़ा लाभ कृषि को नहीं मिल पाया है। आशानुकूल कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाले शोध का लाभ भी जमीन पर नहीं उतर पाया।
मैंने अपने उक्त उल्लेखित उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों से प्रयोगशालाओं से खेतों और खेतों से प्रयोगशालाओं की दोहरी प्रक्रिया पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया।
किसानों की समस्याओं पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि कीमत अभी भी एक बड़ी समस्या है। किसान को उपज का लाभकारी मूल्य मिलना तो दूर की कौड़ी है, सरकार ने अभी केवल 20 फसलों का ही समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है। और उसमें भी सरकारी खरीद 'राजा के हुकम' पर निर्भर है। इस सीजन में लाख कोशिश के बावजूद मूंगफली की सरकारी खरीद राजस्थान में शुरू नहीं हो पाई। इसी तरह राज्य में चने के पिछले सीजन में चने का भाव दस हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया जबकि किसान का माल 4 हजार से लेकर 4500 रु. क्विंटल में ही बिक गया बाकी सारा मुनाफा बिचौलियों के हाथ लगा। कहने को चने की दाल बहुत महंगी हो गई मगर मुख्य उत्पादक किसान तो उसी चार हजार के भाव में हाथ मलता रह गया।
दरअसल हम हमारे यहां के किसानों का संगठित बाजार खड़ा नहीं कर पाए जिसके चलते कृषि उत्पादों के उतार चढ़ाव का बड़ा लाभ ट्रेडर्स और बिचौलियों के हाथ चला जाता है। छोटे किसानों के लिए न तो भंडारण की व्यवस्था है न ही किसान के लिए भंडारण वे ऋण की जबकि ट्रेडर्स को ये दोनों सुविधाएं आसानी से हासिल हो जाती हैं।
किसानों को अपनी उपज की ठीक कीमत हासिल करने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में अथवा एक राज्य से दूसरे राज्य में फसल बेचने के लिए ले जाने में भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हरित क्रांति के दौर में हुए प्रयोग और बाद के सालों में हुए प्रयोगों से प्रति हेक्टेयर तो उत्पादन बढ़ा मगर खेती की लागत महंगी होने की तुलना में न तो कीमतें बढ़ी न ही समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी हुई। केश क्रोप के चक्कर में प्राकृतिक संसाधनों और पानी का अंधाधुंध दोहन हुआ जिसके चलते पानी का खत्म होना (डार्क जोन) और जमीन के अनुपजाऊ होने के गंभीर खतरे खड़े हो गए हैं। हमारे राज्य में कृषि कुओं के क्षेत्र में जहां मूंगफली की खेती होती है वहां भूमिगत जलस्रोत खात्ये के कगार पर पहुंच गए तथा जमीनें अनुपजाऊ हो रही हैं। महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र जो किसान की आत्महत्याओं के लिए कुख्यात है, वहां भी कपास की खेती का ऐसा ही प्रयोग हुआ था जो आत्महत्याओं के सिलसिलों के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा।
वास्तव में सिंचाई के साधन और उच्च उत्पादकता से ही किसानों को लाभ नहीं होने वाला है, अगर ऐसा होता तो पंजाब का किसान आत्महत्या क्यों करता, जो राज्य सर्वाधिक सिंचाई और प्रति हेक्टेयर सर्वोच्च उत्पादन करता है। देश की बहुसंख्यक आबादी को खपाने वाले कृषि सेक्टर में समन्वित सामुदायिक टिकाऊ कृषि प्रबंधन का मॉडल डिजाइन तैयार करने की सख्त जरूरत है।
इस बीच प्रधानमंत्री का किसानों की आय पांच साल में दुगुनी करने दावा विश्वास जगाता है। हालांकि हकीकत में देखें तो वर्तमान में 17 राज्यों में किसानों को औसतनसालाना आमदनी 20 हजार रु. मात्र है जो दोगुना होने पर भी केवल चालीस हजार यानी महीने के साढे चार हजार रुपए से भी कम बैठती हैं, इसके मुकाबले सरकारी दफ्तर के चपरासी का वेतन कई गुना अधिक होता है।
इस साल के बजट में भी वित्तमंत्री ने इस दावे को दोहराते हुए किसानों के कर्ज के लिए दस लाख करोड़ का आवंटन किया जो पिछले साल से एक लाख करोड़ अधिक था मगर बैंकों की चालाकी देखिए कि पिछले साल कृषि ऋण के लिए आवंटित राशि का लगभग 75 फीसदी हिस्सा किसानों को न देकर एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करने वाली कम्पनियों को दिया गया है। सरकारी नीतियां भी कॉरपोरेट फार्मिंग को बढ़ावा देने वाली नजर आती है ऐसे में किसानों की आय दुगुनी करने का दावा और 2019 तक एक करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर लाने के लक्ष्य पर भी सवाल खड़े होते हैं।

अन्नदाता का खेती से छूटता मोह

अन्नदाता का खेती से छूटता मोह
पिछले दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आते हैं। खेती करने वालों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट आ रही है। पिछले दस सालों में 86 लाख किसानों ने खेती किसानी के काम से मुंह मोड़ लिया, यानी प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा किसान खेती छोड़ रहे हैं। उससे पिछले दशक का आंकड़ा भी कमोबेश यही है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए यह बात चिंता बढ़ाने वाली है।
आबादी का घनत्व बढऩे से खेती का रकबा दिन प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है वहीं जोत का आकार भी निरंतर घट रहा है। आंकड़े बताते हैं कि 1970-71 में औसत जोत का आकार 2.28 हेक्टेयर था वो 2010-11 में घटकर 1.16 हेक्टेयर रह गया है। देश में कृषि योग्य भूमि पर हो रही खेती का 67 फीसदी हिस्सा बेहद छोटी जोत के किसानों के हिस्से में आता है जिसका औसत 0.68 हेक्टेयर ही है इसके बाद 18 फीसदी किसानों की औसत जोत 1.42 हेक्टेयर है।
दूसरी तरफ खेतिहर मजदूरों के आंकड़ों में वृद्धि होना यह सिद्ध करता है कि खेती करने वालों का रुझान खेती करने में घट रहा है। देश में जहां 2001 में 10.66 करोड़ मजदूर थे जो 2011 में बढ़कर 14.43 करोड़ हो गए। इस अवधि में कुल कामगारों में कृषि मजदूरों का प्रतिशत भी बढ़ा है जो 2001 में 26.5 फीसदी था वही 2011 में 30 फीसदी हो गया। इन आंकड़ों से जो बात निकलकर आती है वह प्रमाणित करती है कि देश के छोटे व सीमांत किसान मजदूर बनने को विवश हैं।
राजस्थान के आंकड़ों पर गौर करें तो हमारे यहां पिछले दस सालों में खेतिहर मजदूरों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है जो 2001 में 25 लाख थी वह दस सालों बाद 49 लाख हो गई है। वहीं कुल कामगार आबादी के प्रतिशत के रूप में किसानों का प्रतिशत 2001 में 55 प्रतिशत से कम होकर 2011 में 45 प्रतिशत रह गया जबकि इसी अवधि में खेतिहर मजदूरों का प्रतिशत 10.6 से बढ़कर 16.5 फीसदी हो गया है।
इन आंकड़ों को देखने और अपने आसपास जमीनी स्तर पर चर्चा के दौरान भी यही बात सामने आती है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में मेरा कार्य क्षेत्र ग्रामीण अंचल में है एवं इन आंकड़ों की गंभीरता समझने के बाद नियमित रूप से इन मुद्दों पर ग्रामीणों किसानों से चर्चा शुरू की तो बहुत सारी नई बातें सामने निकल कर आई।
पूरे देश की तरह हमारे यहां के किसान का भी खेती से रुझान घट रहा है। खेती करने वालों का मानना है कि खेती लाभ का सौदा तो पहले भी नहीं थी मगर महंगी होती लागत के कारण खेती करना अब दुश्वार होता जा रहा है। बीज खाद, यूरिया पेस्टीसाइड की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी है। सिंचाई एवं बिजली की लागत की बहुत ज्यादा हो गई है। डीजल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ ही रही हैं। मनरेगा के फलस्वरूप मानव श्रम की कीमत भी बढ़ गई है जिससे खेतिहर मजदूरों की दिहाड़ी पहले के मुकाबले बढ़ी है। कुल मिलाकर खेती पहले से महंगी हो गई है। दूसरी तरफ लागत के मुकाबले काश्तकार को उपज के भाव नहीं मिल पा रहे। लाभकारी मूल्य तो दूर समर्थन मूल्य को भी किसान तरस जाते है।
साधारण पढ़ा लिखा इंसान खेती पर होने वाले खर्च और काश्तकार के परिवार के सदस्यों के मानव श्रम की कीमत का जोड़ लगा कर, उपज बिकने की कीमत से घटाए जो उत्तर ऋणात्मक संख्या में ही आएगा उदाहरण के लिए एक सामान्य सा आकलन गेहूं की फसल का करें तो गेहूं में लगने वाले बीज, खाद, यूरिया, पेस्टीसाइड व सिंचाई एवं बिजली की कीमतें जोड़ें तो वर्तमान समर्थन मूल्य 1500 रु. प्रति क्ंिवटल भी नहीं ठहरता। इसमें अगर काश्तकार के परिवार के सदस्यों के श्रम की कीमत जोड़ी जाए तो इससे दुगुने भावों में भी गेहूं उन्हें लाभदायक मूल्य नहीं दे पाता।
साल दर साल बढ़ती आबादी के कारण परिवारों में भूमि बंटवारे के चलते भूमि का आकार घट गया है। आजादी के समय जो परिवार सौ बीघे भूमि का मालिक था सत्तर साल बीतने के बाद उस परिवार के सदस्यों में बंटवारा होते-होते 5-5, 10-10 बीघा भूमि में टुकड़े ही बचे हैं। छोटी जोत पर फसल की लागत वैसे भी बढ़ जाती है।
वहीं हमारे यहां का किसान सही भाव के इंतजार में फसल को रोकना भी चाहे तो भंडारण की व्यवस्था न के बराबर है, अपनी भंडारित फसल पर उसे आसानी से ऋण मिल सकता है। अन्यथा फसल कटाई के समय जब बाजार में जिंसों के भाव न्यूनतम होते है, क्योंकि कटाई का सीजन होता है। भंडारण के अभाव में किसान को कम कीमत में अपनी फसल बेचने को मजबूर होना पड़ता है। छोटी जोत के किसान को फसली ऋण पाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैंकों की प्राथमिकता में बड़े जमींदार होते हैं और बैंक अपने फसली ऋण का टारगेट बड़े जमींदारों तक ही पूरा कर लेते हैं, जहां बैंकों को अपना लोन भी सिक्योरड नजर आता है।
इस मुद्दे पर गांव-गवाड़ों में चर्चा के दौरान ऐसे बहुत से लोगों से मिलना हुआ जिन्होंने खेती छोड़कर मजदूरी का रास्ता अपना लिया है। इन लोगों से बातचीत में यह तथ्य सामने आया कि ग्रामीण इलाकों में भी मजदूरों की दिहाड़ी सम्मानजनक हो गई है। मनरेगा के प्रभाव के चलते प्रत्येक मजदूर को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी उच्चतर मजदूरी, अब मिलने लगी है। एक परिवार के तीन या चार सदस्य अगर मजदूरी करें तो औसतन प्रत्येक सदस्य महीने में दस से बाहर हजार रुपए कमा लेता है इस तरह तीनों-चारों सदस्यों की कमाई सम्मानजनक आंकड़े तक पहुंच जाती है जबकि खेती में लाख जतन के बावजूद इतनी कमाई नहीं हो पाती। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 17 राज्यों के किसानों की औसतन सालाना आय 20,000 रु. मानी गई है जो मासिक में 2000 रु. से भी कम है। इन स्थितियों में कौन खेती करना चाहेगा यह बड़ा सवाल है। जबकि मजदूरी के कार्य में मजदूर किसी भी तरह की जिम्मेदारी से पूर्णतया मुक्त होता है।
खेती की तरफ घटता रुझान निश्चित ही देश के लिए चिंता का विषय है। इस तरफ सरकारों को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय किए जाने के बाद सरकारों को किसानों के लिए न्यूनतम आय सुनिश्चित की जानी आवश्यक हो गई है। इस साल के बजट में भी अर्थशास्त्री यह उम्मीद लगाकर बैठे थे कि न्यूनतम आय निश्चित करने संबंधित कोई बड़ी घोषणा होगी मगर बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई। हर दिशा में गंभीरता से विचार करते हुए एक ठोस योजना की आवश्यकता है।
दूसरी बड़ी समस्या छोटी होती जोत से मुकाबला करने के लिए सरकार सहकारी खेती का कानून लाए और छोटी-छोटी जोतों को एक साथ जोड़कर कॉपरेटिव फार्मिंग का माड्यूल डिजाइन कर ताकि उपज की लागत कुछ कम हो सके।
फसलों के मूल्य की तरफ भी सरकारों को ध्यान देने की आवश्यकता है। जिसके तहत सभी फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने, कम समर्थन मूल्यों वाली फसलों की दर बढ़ाने एवं समर्थन मूल्य से लाभकारी मूल्य की तरफ कदम बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ-साथ भूमि एवं उपज अनुसार क्षेत्र बांटकर सरकार भंडारण से लेकर प्रोसेसिंग ओर मार्केटिंग तक का काम एक संस्था के माध्यम से करवाए।
ताकि काश्तकार को उसकी उपज का पूरा मोल मिल सके। जो लाभ बिचौलियों एवं व्यापारियों के हाथ लगता है वह सीधा ही किसान को मिले तो खेती की ओर वापसी हो सकती है।

सुरेन्द्रसिंह शेखावत
लेखक राजनीति सामाजिक कार्यकर्ता