Wednesday, 29 April 2020
राष्ट्रवादी अलगाव बनाम वैश्विक एकजुटता
Monday, 20 April 2020
आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त
आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय
•
- सुरेंद्र सिंह शेखावत
1947 में भारत पाक विभाजन के बाद से ही दोनों देशों के मध्य संबंधों को सामान्य नहीं कहा जा सकता । ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा भारत की आजादी के लिए बनाए गए एक्ट में देसी रियासतों के आत्म निर्णय के अधिकार की बदौलत कश्मीर महाराजा की अनिर्णय की स्थिति और कबाइली हमले के बाद भारत से किए गए करार के बाद से ही कश्मीर को लेकर दोनों मुल्कों के मध्य तनाव रहा है । इतिहास के जानकार मानते हैं कि तत्कालिक पाकिस्तान की सरकार ने इस गलत सूचना पर कि 'कश्मीर के लोग भारत के खिलाफ है तथा पाकिस्तान के हमले के साथ ही भारत के विरुद्ध हथियार उठा लेंगे', कबाइली हमलावरों के माध्यम से भारत पर हमला करवाया । यद्यपि उनकी सूचना गलत निकली बावजूद वे इसके कश्मीर को दो भागों में बांटने में सफल हो गए , तब से लेकर अब तक प्रत्यक्ष और परोक्ष जंग जारी है ।
ताजातरीन घटनाक्रम में 14 फरवरी को पुलवामा में फिदायीन हमले के बाद दोनों मुल्कों के मध्य तनाव चरम पर है तथा युद्ध के बादल मंडराते नजर आते हैं यह तो स्थापित सत्य है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और दो परमाणु संपन्न राष्ट्रों के मध्य युद्ध जैसे हालात उत्पन्न होना कूटनीतिक विफलता ही मानी जानी जाएगी अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबसे पहले युद्ध की परिस्थितियों से बचते हुए राष्ट्रहित में आगे बढ़ना ही कूटनीति समझा जाता है परंतु यह समय आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक रणनीतिक लड़ाई के लिए उपयुक्त समय है पंजाबी सोंग्स जिस तरह पुलवामा हमले के बाद भारत ने दुनिया के मंच पर आतंकवाद के खिलाफ सांड की लड़ाई में दुनिया के ताकतवर राष्ट्रों को अपने साथ खड़ा करने में सफलता प्राप्त की है वह कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ी सफलता है पश्चिम के अधिकांश देश आतंकवाद से पीड़ित हैं तथा भारत में लगभग सभी बड़े मूर्खों को अपनी तकलीफ समझाने में सफलता प्राप्त कर ली है इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैसे मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर की गई एयरस्ट्राइक को दुनिया के बड़े मूर्खों का समर्थन प्राप्त हुआ अब वक्त आ गया है जब भारत आतंकवाद को पूरी तरह नष्ट ना करें यह आतंक के खिलाफ रणनीतिक रूप से लड़ने का उचित समय है परंतु इन सबके बीच युद्ध का उन्माद भड़काने में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आए बिना युद्ध को टालते हुए आतंकी तोड़नी होगी निश्चित ही पिछले कई दशकों से देश में हो रहे आतंकी हमलों के कारण आम जनमानस गुस्से में है और इसीलिए आर-पार की लड़ाई की बात होती है आम आदमी की भावनाओं के द्वार का लाभ उठाने और टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में हमारे यहां का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गैर जिम्मेदाराना रूप से हटाने की भूल कर रहा है भारत और पाक के बीच प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष पहले भी हुए हैं और उनका निपटारा भी बातचीत की टेबल पर ही हुआ है इसलिए कूटनीतिक सफलता इसी में है कि दुनिया भर में भारत के पक्ष में बने माहौल का लाभ उठाते हुए युद्ध की परिस्थितियों से बचते हुए पाक प्रायोजित आतंकवाद का सफाया किया जाए हम जानते हैं कि पाकिस्तान के अंदरूनी हालात ठीक नहीं है पाक पीएम इमरान खान पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं वहीं पाकिस्तान खुद भी अपने यहां के आतंकी संगठनों से परेशान हैं परंतु देश के अंदर की सेना तथा आई एस आई जैसे संगठनों के लोग भी मजबूत स्थिति में है जिसे भारत के खिलाफ संघर्ष चालू रखने के कारण ही दूसरे देशों से आर्थिक सहयोग मिलता है इसलिए वहां की स्थिति बहुत नाजुक है वहां सेना और सरकार समानांतर शक्तियां हैं और आतंकी संगठन तीसरी बड़ी ताकत है पुलवामा हमले और बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर चल रही बहस देखने के बाद हम समझ सकते हैं कि वहां भी एक बड़ा तबका आतंकी संगठनों के खिलाफ है पाक की आवाम से यह आवाज मुखर हो रही है कि मौलाना मसूद अजर हाफिज सईद और सलाउद्दीन जैसे आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई हो पाकिस्तान की बेहतरी सोचने वाले बुद्धिजीवी भी चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के सफाए का निर्णय कदम उठाएं यह सब परिस्थितियों भारत के पक्ष की है अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान सरकार भारत के फाइटर पायलट अभिनंदन कोरिया करने पर राजी हुई है बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाक पीएम इमरान खान का बयान भी इस बात की पुष्टि करता है कि पाक अंतरराष्ट्रीय दबाव में है तथा शांति और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने की बात पीएम ने की है इस स्थिति में नजर आती हैं दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों की बात करें तो अमेरिका रूस फ्रांस जैसे देश पूरी तरह हमारे साथ खड़े हैं मुस्लिम देशों के संगठनों ने भी पहली बार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में भारत का विरोध नहीं किया है सऊदी के प्रिंस क्राउन ने भारत के पीएम के साथ संयुक्त वक्तव्य में आतंकवाद के खात्मे पर जोर दिया है रही बात चाइना की तो निश्चित ही चाइना के हित पाकिस्तान के साथ जुड़े हैं तथा वह अपने पड़ोस की मां शक्ति के संभावित संतुलन चाहता है परंतु अंतरराष्ट्रीय स्त्रियों में वह भी अलग नहीं पढ़ना चाहता इसलिए वह भी पाकिस्तान के पक्ष में नहीं है एक बड़ी बात यह भी है कि भारत चीन का बड़ा बाजार है वह किसी भी हालत में यह बाजार खोना नहीं चाहता ऐसे में परस्पर निर्भरता की मजबूरी का लाभ भी अपने हित में उठा सकता है कुल मिलाकर सारी बात का जवाब यही है कि कूटनीतिक मोर्चे पर भारत ने जिस तरह की
बढ़त बनाई है उसे बरकरार रखते हुए आतंक का समूल नष्ट करने की कार्रवाई करें पाकिस्तान को बाध्य करेगी उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंक के लिए नहीं हो तथा इसके लिए आवश्यक है सैन्य कार्रवाई की जरूरी मदद लेते हुए पूरी दुनिया के देशों के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन करें जो पूरे दक्षिण ऐसे ही खेतों में व्याप्त आतंकवाद पर दहशत गर्दी पर कड़ा प्रहार करें लेकिन किसी भी तरह के युद्ध से बचे युद्ध के उन्माद में हम कोई भी निर्णायक कदम नहीं उठा पाएंगे उल्टा इंसानियत की सलामती पर खर्च होने वाले धन को गोला बारूद में आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ भी अच्छा संदेश नहीं छोड़ सकेंगे
जात धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों पर करें मतदान
जात धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों पर करें मतदान
-सुरेंद्रसिंह शेखावत
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकतंत्र का महा उत्सव आरंभ हो चुका है । भारत के नागरिक आगामी 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक 7 चरणों में सत्रहवी लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने वाले हैं ।
किसी भी मुल्क के इतिहास में 70 वर्षों का कालखंड कोई बड़ी अवधि भी नहीं होती है फिर भी 16 बार लोकसभा के लिए मतदान कर चुका भारतीय गणतंत्र मजबूत लोकशाही की तरफ अग्रसर हो रहा है ।
देश के 89 करोड़ मतदाता आने वाले 5 सालों के लिए मत के माध्यम से देश का भविष्य निर्धारित करने वाले हैं। इस चुनाव की खास बात यह है कि लगभग 2 करोड ऐसे नौजवान हैं जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ वह भी इस चुनाव में मतदान करेंगे और लगभग आठ करोड़ नए मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं । मत का प्रयोग करने वालो में लगभग 65 फीसदी आबादी नौजवानों की है । यह आंकड़े बताने के पीछे मेरा उद्देश्य इस बात की तरफ इंगित करना है देश में किसकी सरकार बनेगी यह तय करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
ब्रितानी हुकूमत से आजाद होने से पहले ही हमारे यहां मतदान की प्रक्रिया लगभग शुरू हो गई थी और आजादी के बाद व्यस्क मतदान से सरकार चुनने की परंपरा निरंतर जारी है । हमारे यहां लोकतंत्र की खूबसूरती इसमें है कि इन 70 सालों में एक आध अवसर को छोड़ दें तो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे पर कभी चोट नहीं पहुंची है। इन सालों में केवल श्रीमती गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एकमात्र धब्बा है ।
यह देश के नीति निर्धारकों की दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं के ढांचे को इतना मजबूत बनाया कि कोई उसको क्षति नहीं पहुंचा सके । यही कारण है कि हमारे साथ आजाद हुए मुल्कों की तुलना में हमारे यहां लोकतंत्र ना केवल मजबूत हुआ वरन उसकी जड़े ज्यादा गहरी हुई है ।
इस बात के बावजूद एक बात जो सबसे ज्यादा चिंता जताती है वह हमारे नागरिकों में लोकतांत्रिक शिक्षण का अभाव रहा है। आज भी हमारे यहां का बहुसंख्यक मतदाता जाति धर्म और इलाके के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुन रहा है । यह आश्चर्यजनक बात है कि हमारा मतदाता इस बात से बेखबर है कि उसे वोट क्यों देना है और किसे देना है ? , बिना मुद्दों के सोचे वह अपनी जाति बिरादरी और मजहब के आदमी को वोट डाल देता है । कितने अचरज की बात है कि हमारे यहां के चुनाव को मीडिया भी विचारधाराओं और दलों के संघर्ष के इतर जातियों और मजहब के संघर्ष के रूप में लिखता है ।
दुनिया के विकसित लोकतांत्रिक देशों में मुद्दों के आधार पर मतदान होता है , लेकिन हमारे यहां इतने सालों के बाद भी मतदान करने से पहले मुद्दों पर विचार कम होता है।
इस बार उम्मीद इसलिए की जा सकती है कि सरकार चुनने वाली बहुसंख्यक आबादी युवा आबादी है और निश्चित ही इसमें बड़ा तबका पढ़ा लिखा है । पढ़ा-लिखा तबका वोट डालने से पहले जरूर इस बात पर विचार करेगा कि जिसे वह अपना प्रतिनिधि चुन रहा है और जिस पार्टी को वोट दे रहा है वो किन मुद्दों को लेकर चुनाव में आए हैं तथा उन मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता क्या है और क्या वो उसको पूरा करने का माद्दा रखते हैं ।
गौर करने वाली बात है कि युवा के भविष्य से जुड़ा सबसे अहम मसला रोजगार बड़ा मुद्दा है। आम नागरिकों के लिए खासतौर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं ,स्वास्थ्य सेवाएं और प्राथमिक शिक्षा भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं । हमारे यहां के ढांचागत विकास की योजनाएं और उनके साथ ही जुड़ा हुआ सबसे बडी आबादी को प्रभावित करने वाला खेती किसानी का मुद्दा भी है । वैसे इस बार इस बात पर संतोष जाहिर किया जा सकता है कि खेती किसानी इस बार सभी दलों के लिए प्राथमिकताओं के केंद्र में है । गौर करने वाली बात है कि लगभग सभी दलों ने खेती और किसानी को लेकर अपनी घोषणा की है । सत्ताधारी दल और विपक्षी दल दोनों ही अपने चुनावी वादों में किसानों को केंद्र में रखकर बात कर रहे हैं । निश्चित रूप से यह किसान आंदोलन चलाने वाले लोगों की एक बड़ी सफलता है कि खेती किसानी के मुद्दे पर इस चुनाव में प्राथमिकता से बात की जा रही है।
हालांकि विविधता भरे , लंबे चौड़े भूभाग में फैले इस मुल्क में बहुत सारे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर मतदाता अपनी राय बना सकता है । अपने प्रतिनिधियों से सवाल पूछ सकता है। फिर भी कुछ बुनियादी बातें हैं जो रोजगार को लेकर ,शिक्षा को लेकर, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ,खेती किसानी को लेकर, बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर है जिस पर मतदाता मत देने से पहले विचार जरूर करें।
जब तक हमारा मतदाता जात बिरादरी और मजहब के नाम पर वोट देता रहेगा तब तक एक स्वस्थ लोकतंत्र की परिकल्पना साकार नहीं हो पाएगी । इसलिए इस बार लोकतंत्र के इस महा उत्सव में जात बिरादरी और मजहब से ऊपर उठकर मुद्दों पर वोट करें तो निश्चित ही न केवल लोकतंत्र मजबूत होगा वर्णन चुने गए हमारे जनप्रतिनिधि भी गैरजरूरी मसलों को केंद्र में रखने की बजाय जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे, कानून बनाएंगे और मुद्दा आधारित चुनाव होने से होने से हमारा मुल्क आगे बढ़ पाएगा।
सियासत के केंद्र में किसान
17वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में दक्षिण भारत के नए बने राज्य तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट पर कुल 185 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 179 किसान थे । इन किसानों ने इलाके में होने वाली फसल हल्दी और लाल ज्वार का पारिश्रमिक मूल्य नहीं मिलने तथा राज्य में हल्दी बोर्ड की स्थापना की मांग को अनसुना कर देने के विरोधस्वरूप सत्ताधारी दल की प्रत्याशी के. कविता के विरुध्द चुनाव लड़ने का फैसला किया । के. कविता राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है ।
यद्यपि अपने वार्षिक बजट का 26 फ़ीसदी हिस्सा कृषि क्षेत्र में खर्च करने वाला राज्य तेलंगाना देश के अन्य राज्यों के मुकाबले किसानों को सुविधा देना में अव्वल ही है । 24 घंटे मुफ्त बिजली, कृषि ऋण से पूर्ण मुक्ति , पशु पालन हेतु भेड़ और भैंस खरीदने के लिए 50 बिजली सब्सिडी देने वाला यह राज्य देश का पहला राज्य है जहां प्रति एकड़ प्रति फसल ₹4000 यानी प्रति एकड़ ₹8000 सालाना किसान के खाते में सीधा सरकार जमा करवाती है , इसके बावजूद अपने हक को लेकर जागरूक निजामाबाद के किसानों के इस अनोखे सत्याग्रह से किसानों के मुद्दे देशभर में इस चुनाव में उभर कर आए ।
देश की लगभग 62 फीसदी आबादी को रोजगार देने वाले कृषि क्षेत्र के हालात ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते। सुखा, बेमौसम बरसात, बाढ़ , अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा झेलने वाला हमारा अन्नदाता तकनीकी कमी, फसल भंडारण की कमी, सिंचाई की समस्या और इन सबसे बढ़कर कृषि जिंसों के भाव की भारी कमी के चलते बदहाल हालत में हैं ।
2017 के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर गौर करें तो ध्यान में आएगा कि देश में कुल राज्यों में लगभग आधे राज्यों यानी 17 राज्यों में किसानों की औसत आय ₹20,000 सालाना से कम है। एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2012-13 में कृषक परिवार की औसत मासिक आय ₹6426 रुपए है । नाबार्ड की रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2016 में देश में कृषक परिवार की मासिक आमदनी ₹8931 है। यह सब आंकड़े खेती किसानी की बदहाली की तरफ संकेत करते हैं।
ऑर्गेनाइजेशन फॉर कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट तथा इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स रिलेशन द्वारा साथ मिलकर करवाए गए कृषि क्षेत्र के अध्ययन रिपोर्ट्स को देखने से जाहिर होता है कि कृषि क्षेत्र की लागत और जिंसों की बिक्री से प्राप्त राशि को आधार बनाकर देखे तो 2000-2001 से 2016-17 तक देशभर के किसानों को कुल 45लाख करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
इस परिणाम को दूसरे आंकड़ों से भी समझा जा सकता है 1970 में गेहूं का समर्थन मूल्य 76रुपए प्रति क्विंटल था जो 2015 में 19 गुना बढ़कर 1450 रुपए प्रति क्विंटल हो गया परंतु इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 150 गुना बढ़ोतरी हुई, वहीं कॉलेज के प्रोफेसर के वेतन में 170 गुना बढ़ोतरी और स्कूली शिक्षकों के वेतन में 320 गुना तक बढ़ोतरी हुई है । इस तरह हम न्यूनतम 100 गुना बढ़ोतरी को भी पकड़े तो गेहूं का समर्थन मूल्य ₹7600 प्रति क्विंटल होना चाहिए था।
देश के अनेक राज्यों में आत्महत्या करता किसान और खेती से मुंह मोड़ता किसान हमारी चिंता को बढ़ाता नजर आता है परंतु इस बीच कुछ सुखद समाचार आ रहे हैं जो हमारे उम्मीदों की रोशनी जगाने वाले हैं। पिछले 5 सालों के परिदृश्य पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि किसान हमारे मुल्क की सियासत का केंद्र का बिंदु बन गया है । कई बड़े किसान आंदोलन भी हुए । इन सालों के समाचारों पर एक नजर डालेंगे तो मध्य प्रदेश के किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ और तमिलनाडु के किसानों ने जंतर मंतर पर बड़े प्रदर्शन किए ।
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2019 में केंद्रीय कृषि बजट में कृषि मंत्रालय के लिए अब तक का सर्वाधिक 1,41,174 करोड रुपए का प्रावधान किया जो यूपीए शासन के 5 सालों के बजट से 16 फ़ीसदी अधिक था । फसल बीमा योजना में सुधार ,सोयल हेल्थ कार्ड स्कीम और फसलों के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मोदी सरकार की कृषि क्षेत्र में प्रभावी उपलब्धि मानी जा सकती है ।
यूनिवर्सल बेसिक इनकम की तर्ज पर बनाई गई किसान सम्मान निधि योजना जिसमें 2 एकड़ जोत से छोटे किसानों के खातों में ₹6000 प्रति वर्ष सीधा पहुंचाने की योजना भी अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है , जिसकी पहली किश्त देश के बड़ी संख्या के किसानों के खाते में पहुंच चुकी है ।
17वीं लोकसभा के लिए मतदान करने वाले 89 करोड मतदाताओं में से 12 करोड सीधे तौर पर किसान हैं ।कुल वर्क फोर्स में से आधे कृषि क्षेत्र से हैं इस तरह कुल मतदाताओं में से लगभग आधे कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं ।
देशभर के किसान आंदोलन के अगुआ नेताओ और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाने वाले कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत है कि 17 वीं लोकसभा चुनाव के मुद्दों में केंद्र में किसान है ।दोनों बड़े राजनीतिक दल प्रभावी ढंग से किसानों के कल्याण करने का वादा कर रहे हैं।
पिछले पांच सालों में अनेक किसान कल्याण योजनाएं लाकर किसानों की दशा सुधारने को संकल्पित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अगले चुनावो के घोषणा पत्र में किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से रखा है ।
अटल सरकार के समय में शुरू की गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा मोदी सरकार की किसान कल्याण निधि को भाजपा किसानों के लिए किए गए बड़े कामों में गिनती है ।
17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र में 75 संकल्पों में से 31 किसान और ग्रामीण विकास से जुड़े हुए हैं । 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर देने के वादे को क्रियान्वयन में लाने के संकल्प को फिर दोहराया गया है ।इसी साल के बजट में शुरू की गई किसान कल्याण निधि जिसमें 2 एकड़ की जोत से किसान को ₹500 प्रतिमाह दिए जाते हैं इसे अगले कार्यकाल में लाभ देने के लिए जोत का आकार 2 एकड़ से बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपए तक 5 साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज एवं छोटे किसानों के लिए 60 साल की आयु के बाद पेंशन इस संकल्प पत्र में महत्वपूर्ण बातों में से है ।
25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण विकास के लिए खर्च करने , 20 लाख हेक्टेयर जमीन को ऑर्गेनिक खेती के लिए तैयार करने, फसल बीमा के रजिस्ट्रेशन को स्वैछिक करने, मधुमक्खी पालन, मत्स्यपालन सहित पशु पालन को बढ़ावा देने , गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने एवं कृषि निर्यात आयात की नीति बनाने जैसे महत्वपूर्ण वादे भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किए हैं ।
पंजाब ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कृषि ऋण माफी के वादे से मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों को रिझाने के लिए कई बड़े लुभावने वादे किए हैं । जनआवाज नाम से तथा वी डीलीवर (हम निभाएंगे) की प्रतिबद्धता के साथ जारी किए गए घोषणापत्र में न्यूनतम आधारभूत आय (न्याय) योजना में प्रति वर्ष ₹72000 कमजोर तबके के नागरिकों के खाते में सीधे भेजने का वादा कर बड़ा दांव खेला है ।
रेलवे की तर्ज पर किसानों के लिए अलग से बजट जारी करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। फसलों के लिए उचित बाजार मूल्य ,कर्जमाफी ,कृषि लागत में कमी के लिए तकनीक के विकड,बैंक से आसान ऋण सुविधा , कर्ज ना चुका पाने को अपराध के दायरे से बाहर निकालने , कृषि बीमा योजना में बदलाव , आधुनिक गोदाम , कोल्ड स्टोर , खाद्य प्रसंस्करण सुविधा विकसित करने जैसे वादे कांग्रेस ने किए है। वही राष्ट्रीय स्तर पर किसान विकास एवं योजना आयोग का गठन ,भूमि अधिग्रहण के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स अधिनियम 2013 तथा वनाधिकार अधिनियम 2006 में बदलाव का वादा किसानों को ध्यान में रखकर किया गया है।
दोनो बड़े दलों के अलावा अन्य राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय पार्टियों ने भी किसानों के मुद्दों को अपने घोषणा पत्रों के केंद्र में रखा है ।
उम्मीद करते हैं कि आने वाली सरकार किसानों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगी परंतु इन सब वादों के बीच भारत के किसान को अपनी उपज का पूरा दाम और उसकी खरीद की सुनिश्चितता ही मिल जाए तो हमारा अन्नदाता स्वाभिमान और सम्मान के साथ अपना जीवन बसर कर सकेगा।
सुरेंद्रसिंह शेखावत
422, कैलाशपुरी, बीकानेर।
ssshekhawatbkn@gmail.com
(लेखक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता है।)
इस प्रचण्ड बहुमत के मायने
इस प्रचंड बहुमत के मायने
17 वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है । हर चुनाव के कुछ महत्वपूर्ण बातें होती हैं, इस चुनाव में भी ऐसे कुछ तथ्य निकलकर सामने आए हैं जिनका इस लेख में मैं जिक्र कर रहा हूं ।
जाति के तिलिस्म को तोड़ता चुनाव -
इस चुनाव में भाजपा ने अविश्वसनीय परिणाम हासिल करके न केवल कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया बल्कि जातिवादी राजनीति करने वाले दलों के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए। यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को मिली करारी शिकस्त इसका एक उदाहरण है। अगर जाति का गणित देखें तो यह गठबंधन यूपी में भाजपा को पीछे धकेलने में सक्षम था लेकिन यह मोदी का करिश्मा ही था कि उन्होंने जाति से इतर मतदाता को मत डालने के लिए विवश किया ।
सपा बसपा के अतिरिक्त भी जाति आधारित क्षेत्रीय राजनीति करने वाले दल यथा राष्ट्रीय लोक दल, राष्ट्रीय जनता दल, इनेलो जैसे दलों का लगभग सफाया ही हो गया ।
यहां मैं एक घटना का जिक्र करना जरूरी समझूंगा जो कि मेरे एक राजनीतिक मित्र ने मुझे बताई । पश्चिमी राजस्थान के एक गांव में बहुसंख्यक प्रभावशाली जाति के प्रमुख लोगों ने अपने ही गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के मोहल्ले में जब अपने स्वजातीय सांसद प्रत्याशी के लिए मत मांगे तो हर चुनाव में उनके साथ रहने वाली इस अनुसूचित जाति के मुखिया ने सपाट उत्तर देते हुए इस बार मोदी को वोट देने की बात कहकर उनसे माफी मांग ली ।
राजस्थान के गांवों की सामाजिक संरचना जानने वाले लोग इस घटना की गहराई को समझ सकते हैं । यह कठोर जातिवादी सामाजिक संरचना पर कड़ा प्रहार था और सचमुच लोकतंत्र के मायने मुखर होते नजर आए । पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी गांव से सात आठ सौ किलोमीटर दूर दिल्ली में बैठे मोदी ने सुदूर गांव में बैठे अनुसूचित जाति के मतदाताओं को जिस ढंग से गांव की प्रभावशाली जाति के विरुद्ध वोट देने की हिम्मत दी यह मोदी की जबरदस्त अपील थी ।
पूरे चुनाव में यह बात साफ तौर से नजर आई की जाति में जकड़े समाज के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपनी जाति बिरादरी के प्रत्याशी के विरुद्ध भाजपा के उम्मीदवार को वोट डालें यह अपने आप में ही जाति को तोड़ने वाली एक बड़ी घटना थी।
महिला और युवा वोटरों ने जीता चुनाव-
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार 67. 11 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया ,इसमें भी अधिक जरूरी तथ्य यह है कि मतदान करने वालों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
इस बार लगभग डेढ़ करोड़ मिलेनियम वोटर था जिसका जन्म 21वीं शताब्दी में हुआ था। आंकड़े बताते है कि देश की आधी आबादी 25 साल से कम उम्र की है । यह बात इसलिए बतानी जरूरी है कि पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं का मतदान प्रतिशत 90 फ़ीसदी से ऊपर था और इस मतदाता समूह ने अधिकतम भाजपा को ही मतदान किया ।
जीत के अंतराल से यह बात स्पष्ट होती है कि जिस तरह से पहली बार मतदान करने वालों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया वह मत प्रतिशत भाजपा उम्मीदवार की बढ़त में जुड़ता गया। सिसरो एसोसिएटेड के सर्वे के मुताबिक देशभर में भाजपा को सबसे ज्यादा युवाओं का वोट मिला जबकि कांग्रेस को युवाओं नए सबसे कम वोट किया।
इसी तरह महिला मतदाताओं को भी बड़ी संख्या में मोदी ने आकर्षित किया। उज्जवला गैस योजना, घर घर बिजली पहुंचाने की योजना, जनधन खाते और हर घर शौचालय की योजना ने महिलाओं को भाजपा को वोट देने पर मजबूर किया।
कुल मिलाकर इस चुनाव की जीत की पटकथा में महिलाओं और नौजवानों की भूमिका बड़ी रही।
राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनावी मुद्दा
राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला पहली बार चुनावी मुद्दे के रूप में उभरा बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद आम मतदाताओं के मन में यह बात गहरे से बैठ गई कि मोदी के हाथ में भारत सुरक्षित हैं तथा मजबूत नेतृत्व के चलते भारत दुनिया की किसी भी ताकत को कड़ा जवाब देने में सक्षम है ।
लंबे समय से आतंकी हमले झेल रहे देश में पड़ोसी देश की कारस्तानी और इस पर पिछली सरकारों के दौरान कोई कड़ा कदम न उठाने से निराशा व्याप्त थी, जिसे मोदी के मजबूत नेतृत्व ने न केवल दूर किया वरन् यह विश्वास भी जमाया कि भारत किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं है ।
राष्ट्रवाद के नाम पर देश का आम मतदाता पहली बार एकजुट नजर आया । मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा दुनिया में बढी और मोदी ने जिस तरह चीन और पाकिस्तान की आंख में आंख डाल कर बात की उससे आम नागरिक के मन में मोदी के प्रति विश्वास पैदा हुआ ।
राष्ट्रवाद का उफान भाजपा की प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण कारक के रूप में रहा ।
मोदी के भरोसे उम्मीदवार -
भारतीय लोकतंत्र के मॉडल में "हीरोइज्म" की राजनीति कोई नई बात नहीं है । आजाद हिंदुस्तान के राजनीतिक इतिहास में हमने पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के काल में इसी तरह के हीरोइज्म के बारे में पढा है परंतु लंबे समय बाद यह करिश्मा मोदी के नेतृत्व में फिर से नजर आया ।
यह पूरा चुनाव मोदी के नाम पर और मोदी के इर्द-गिर्द लड़ा गया । सोशल मीडिया पर एक जोक खूब चला कि ,"पॉलिटिकल साइंस में पढ़ा है कि सांसद मिलकर प्रधानमंत्री बनाते हैं लेकिन इस बार तो प्रधानमंत्री ने सांसद बनाए।"
यह जोक लगभग सीटों पर सही साबित हुआ एनडीए के लगभग सभी उम्मीदवारों ने खुद को पीछे रखकर मोदी के नाम पर वोट मांगे और जीत भी हासिल की।
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अगले कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए मतदाताओं के भरोसे पर खरा उतरने की शुभकामनाओं के साथ इस आलेख को खत्म करूंगा ।
- सुरेंद्रसिंह शेखावत
(लेखक भाजपा से जुड़े पॉलीटिकल वर्कर है।)