बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान और मायने
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने संसद में आर्थिक पिछड़े सवर्णों को आरक्षण देने की बात कह राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। 30 नवम्बर को संसद में संविधान पर चल रही बहस के दौरान उच्च सदन में अपने भाषण में देश की शिखर दलित नेत्री ने बाबा साहेब की भावना के अनुरूप समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अगड़ी जातियों के गरीबों को आरक्षण देने को मुखर वकालात की।
मायावती के गरीब सवर्णों को आरक्षण की पैरवी मिशन 2017 की तैयारी में 'मास्टर स्ट्रोकÓ के तौर पर देख जा रहा है। अगर मायावती इस बयान को सवर्णों के बीच भुनाने में कामयाब रही तो सवर्ण जातियों का बड़ा तबका मायावती के साथ खड़ा हो सकता है और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अन्य दलों के सभी समीकरण धराशायी हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनावों से पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 'आरक्षण पर समीक्षाÓ को लेकर दिए गए बयान को महागठबंधन के नेताओं द्वारा आरक्षण समाप्ति की मंशा के रूप में प्रचारित किए जाने से बचाव में उतरी भाजपा द्वारा दिये गये अपरिपक्व बयानों से राज्य में आरक्षण को लेकर संशय की स्थिति का लाभ महागठबंधन ने उठाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने जीते जी आरक्षण खत्म न करने के बयान से भाजपा का मूल सवर्ण मतदाता सकते में आ गया, जिसका परिणाम अनापेक्षित हार के रूप में सामने आया।
बिहार में आरक्षण पर संशय के मुद्दे ने ही भाजपा को शिकस्त दी और महागठबंधन की शानदार जीत हुई। बसपा आरक्षण की धार का असर बिहार चुनावों में देख चुकी है, इसीलिए मायावती ने संसद में कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने के मुद्दे को हवा दी है। साथ ही उन्होंने बिहार चुनावों में उठे मुद्दे के मद्देनजर चेतावनी भी दी कि अगर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया गया तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि मायावती ने यह मुद्दा बिहार चुनाव में उपजे विवाद के मद्देनजर बहुत सोच समझकर उठाया है। यूपी में गरीब अगड़ों के आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी के नेता आंदोलन की तैयारी में हैं। बसपा के लिये यह मुद्दा 'गेम चेंजरÓ साबित हो सकता है।
पिछले दो दशक से भारतीय जनता पार्टी गरीब सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात अपने घोषणा-पत्रों में करती आई है और 2003 में वाजपेयी सरकार के दौरान इसे लागू करने की मंशा के साथ कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर आर्थिक पिछड़ों के आरक्षण के लिये संविधान संशोधन की तैयारी भी कर ली थी परंतु समय से पहले लोकसभा चुनाव कराए जाने से यह संशोधन बिल सदन में नहीं लाया जा सका।
राजस्थान में भाजपा सरकारों के दौरान अगस्त 2008 में और इसी वर्ष सितम्बर माह में गरीब सवर्णों के 14 फीसदी आरक्षण के बिल पास किए जा चुके हैं परंतु लागू होने पर अभी भी संशय बरकरार है।
उधर उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर गैर दलित मतदाता को रिझाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में आरक्षण के संशय से हुई किरकिरी के बाद भी भाजपा कोई सबक नहीं ले पाई और अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप गरीब सवर्णों के आरक्षण को लागू करवाने में ढील बरती तो बसपा सवर्ण मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने में बढ़त बना लेगी।
-सुरेन्द्रसिंह शेखावत
(लेखक आरक्षण के न्यायपूर्ण बंटवारे को लेकर चलाए जा रहे मूवमैंन फोर सोशल जस्टिस से जुड़े हैं।)
ाल ही में जारी सामाजिक एवं आर्थिक गणना 2011 के आंकड़ों से चिंताजनक स्थिति सामने आई है।
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा भूमिहीन परिवार हैं जो लगभग 73 फीसदी है। इतनी बड़ी आबादी आय के असुरक्षित तथा अनिश्चित स्रोत पर निर्भर है। करीब 56 फीसदी की रोजी मजदूरी पर निर्भर है और 78 फीसदी लोगों की आय महज पांच हजार रुपए मासिक है। कभी अकूत सम्पत्ति के मामले में गिरफ्तार हुई जयललिता इस प्रदेश की मुखिया हैं।
ओडिसा में निराश्रित और भीख मांगकर जीवन बसर करने वालो की संख्या सर्वाधिक है। 34 साल पुराने वामपंथी गढ़ को ध्वस्त कर सत्ता पर काबिज हुई दमदार महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में सर्वाधिक 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण लोग एक कमरे वाले छोटे से कच्चे घर में रहते हंै जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 58 लाख ही है। यह स्तब्ध कर देने वाला गरीबी का आंकड़ा है।
छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी लोग 200 रु. से कम मजदूरी पर गुजारा करते हंै और 78 फीसदी कच्चे घरों में रहते हंै। राजस्थान में 75 लाख परिवार मासिक 5000 रु. से कम कमा पाते है और ग्रामीण निरक्षरता सबसे ज्यादा 48 फीसदी है। विकास पुरुष का पर्याय बने नीतीश कुमार के बिहार में अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक दोषपूर्ण वर्ग अनियमित शारीरिक श्रम सबसे ज्यादा 71 फीसदी है। चमकते गुजरात में 44 फीसदी से ज्यादा लोग जुगाड़ से बनी कच्ची कोठरियों में रहते हैं 31 फीसदी निरक्षर हैं और महज 3 फीसदी ग्रेज्युएट।
इन सब राज्यों के मुखिया लोकप्रिय और सयानी सियासी प्रवृत्ति के भी है। पर क्या हमारी जमात के पास समय है इन सब चीजों पर दलगत स्वार्थों और झगड़ों से ऊपर उठकर चर्चा करने का? अगर इस देश के आम आदमी की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो लोकशाही के लिए खतरे की घण्टी है समय रहते नहीं चेते तो भूख, गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त नौजवान को हथियार उठाने से रोकना मुश्किल होगा।
-सुसिंशे
Monday, 19 December 2016
बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान और मायने
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment