भिटाई के बहाने सिंध की आजादी की बात
पिछले दिनों सम्पन्न हुए जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सिंध के विस्थापित नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सूफी मुनव्वर लघारी का एक सत्र 'द कलाम ऑफ शाह अब्दुल लतीफ, अठारहवीं शताब्दी के महान सूफी संत शाह अब्दुल लतीफ भिटाई की कविताओं पर आयोजित हुआ।
सूफी लघारी के सम्पादन में भिटाई की एक सौ कविताओं का संकलन 'गलीम्पस ऑफ बिलव्डÓ (त्रद्यद्बद्वश्चह्यद्ग शद्घ क्चद्गद्यश1द्गस्र) पिछले दिनों 'सेंटर फॉर वैदिक एण्ड धार्मिक स्टडीजÓ द्वारा प्रकाशित किया गया है।
विश्व प्रसिद्ध सूफी कवि शाह अब्दुल लतीफ (1689-1752) जिन्होंने सिंधी भाषा को विश्व मंच पर स्थापित किया। शाह लतीफ का कालजयी काव्य संकलन 'शाह जो रसालोÓ सिंधी समुदाय की हृदय की धड़कन-सा है। दुनिया में सिंध की पहचान शाह लतीफ की भूमि के रूप में जानी जाती है। भिटाई की कहानियों की सात हिन्दू नायिकाएं मारूई, मूमल, सस्सी, नूरी, सोहनी, हीर तथा लीला पवित्रता, वफादारी और सतीत्व के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध है। इन कहानियों में प्रेम की जीत है। धार्मिक कट्टरता और मुल्लावाद के खिलाफ भिटाई भी कबीर की तरह प्रेम को उत्सर्ग से जोड़ते हैं। लतीफ का सूफीवाद हिन्दू-मुसलमानों के बीच एक बड़ा सेतु था। वे धार्मिक कर्मकांडों, पुजारियों और मौलवियों के खोखलेपन और धर्मान्धता के सख्त खिलाफ थे। वे हिन्दू दर्शन के विचार वेदांत से प्रभावित थे।
कहने को तो यह सत्र भिटाई की कविताओं पर चर्चा का था, पर इस चर्चा के बहाने क्रांतिकारी नेता सूफी लघारी ने 'लिट् फेस्टÓ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत की सरजमी पर सिंध की आजादी के संघर्ष का एलान करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिंध में हस्तक्षेप की मांग कर डाली।
लघारी सिंध से विस्थापित हैं और अभी अमेरिका के वाशिंगटन शहर में रह रहे हैं। लघारी सिंध फाउण्डेशन और इंटरनेशनल सिंध कांग्रेस जैसे संगठनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सिंध की आजादी के लिए जनमत तैयार करने में जुटे हैं और अपने इस काम में कुछ हद तक उन्हें सफलता भी मिली है।
लघारी ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं के समक्ष सिंध में पाक फौज और आइएसआइ द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार हनन को प्रमुखता से उठाया है। उनके प्रयासों से अमेरिकी सीनेट में सिंध पर एक कॉकस भी खड़ा हुआ है। इसी सारी कवायद के चलते पिछले दिनों अमेरिका-पाक वात्र्ता में अमेरिका ने सिंध में मानवाधिकार हनन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।
लघारी की कार्यशैली महान सिंधी स्वतंत्रता संग्राम के जनक जीएम सईद से कुछ भिन्न है। अपने इस संघर्ष में लघारी ने अपने बड़े भाई और दो मामाओं को खोया है जिनकी हत्या आइएसआइ के इशारे पर हुई है।
सत्र में चर्चा के दौरान लघारी ने सिंघ की तीन बातों को प्रमुखता से उठाया। पहली पांच हजार साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता, दूसरी सिंधु नदी, जिसके किनारों पर ऋ षियों द्वारा वेदों की ऋ चाओं की रचना हुई और जिसके नाम से हिन्दू शब्द प्रचलन में आया तथा तीसरा महान सूफी संत भिटाई की कविताएं जो अठारहवीं शताब्दी में लिखे जाने के तीन सौ साल बाद भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।
सूफी लघारी का सत्र जेएलएफ में उनकी अपनी तरह ही सर्वाधिक चर्चित सत्रों में से रहा। लघारी चर्चा के दौरान इस कदर भावुक हुए कि पाक द्वारा सिंध में किए जा रहे अत्याचारों का दर्द फूट पड़ा और वे काफी देर तक खुद को मुख्य विषय पर केन्द्रित नहीं कर पाए।
संचालक रीता कोठारी ने चर्चा के दौरान उनको विषयांतर के लिए टोके जाने के बावजूद लघारी अपनी बात कहने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बार-बार पाकिस्तान से जांच का आग्रह करती है परन्तु वहां केवल लीपापोती की जाती है।
लघारी ने पाकिस्तान को 'फेक कन्ट्रीÓ करार देते हुए उससे न्याय की उम्मीद करना ही गलत माना। लघारी ने कहा कि पाक में तेजी से बढ़ रहे मदरसे धार्मिक कट्टर समूहों के लिए पनाहगाह बने हुए हैं। लघारी ने आरोप लगाया कि सेना द्वारा हाफिज सईद और उसकी जमात को सिंध प्रांत में खासकर भारत से लगे थार रेगिस्तान के इलाकों में अपनी गतिविधियां चलाने की छूट दी हुई है।
लघारी ने सिंध की आजादी की बात को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान का निर्माण ही नफरत की नींव पर हुआ है, उससे शांति और प्रेम की उम्मीद नहीं की जा सकती।
लघारी ने कहा कि आतंक की मूल जड़ आइएसआइ है, जब तक इसे आतंकवादी संगठन घोषित नहीं किया जाता तब तक आतंकवाद पर लगाम लगनी मुश्किल है।
—सुरेंद्रसिंह शेखावत
(लेखक राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता है)
Monday, 19 December 2016
भिटाई के बहाने सिंध की आजादी की बात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment