कैशलेस इकॉनामी की चुनौतियां
सुरेन्द्रसिंह शेखावत
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्त्वावधान में सीएससीई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा पिछले दिनों बीकानेर में कैशलेस इकॉनामी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विलेज लेवल इंटरप्रोन्येर (1द्यद्ग) का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। आयोजकों ने इस अवसर पर मुझे भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया।
हिन्दुस्तान जैसे देश में जहां बड़ी आबादी को शौचालयों में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकारों का पसीना छूट रहा है उस देश में कैशलेस इकानॉमी की कल्पना करना और उसे धरातल पर उतारना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
बिना किसी तैयारी के इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचकर मैंने अपने भाषण में उपस्थित प्रतिभागियों से ग्रामीण भारत के निरक्षर और निचले तबके के लोगों को कैशलेस इकॉनोमी में आने वाली कठिनाइयों और संकटों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रशिक्षित करने एवं उनकी तकलीफों का निवारण करने में मानवीय व्यवहार अपनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मैंने इस दिशा में गंभीरता से विचार करना शुरू किया तो कुछ महत्त्वपूर्ण बातें मेरे सामने आई उनका जिक्र इस लेख में आपसे साझा करना चाहूंगा।
विमुद्रीकरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर दिए गए कार्यक्रम 'मन की बातÓ में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने तथा पैसे के फ्लो पर निगरानी रखने के उद्देश्य से देशवासियों से कैशलेस इकॉनामी अपनाने की अपील की। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि हो सकता है कैशलेस इकॉनामी दूर की कौड़ी हो मगर हम 'कैश' की तरफ भी आगे बढ़े तो बड़ी बात होगी।
प्रधानमंत्री की कैशलेस या लेसकैश की इस अपील के बाद देश भर में इस पर चर्चा भी शुरू हुई।
हमारे देश में फिलहाल कैशलेस ट्रांजेक्शन में पांच तरीके प्रमुखतया प्रचलन में है। पहला, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) दूसरा, अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) व तीसरा आधार एनेबल पैमेंट सिस्टम, चौथा-ई-वालेट और पांचवां प्लास्टिक मनी कार्डस् तथा पीओएस मशीन।
वर्तमान में नोटबंदी के बाद ई-वॉलेट कम्पनी पेटीएम एकदम चर्चा में आई है। नोटबंदी के बाद पेटीएम पर रोजाना 70 लाख के सौदे होने लगे हैं जिनका मूल्य लगभग 120 करोड़ तक पहुंच गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने इ-वॉलेट 'बड्डी' का प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है।
बावजूद इसके अभी भी बड़ी आबादी इस बदलाव से वंचित है। कैशलेस इकानोमी लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर बात करें तो कुछ बड़ी समस्याएं हमें नजर आती है।
भारत जैसे विशाल मुल्क में 25 फीसदी आबादी अभी भी निरक्षर है और अगर महिलाओं के आंकड़े पर गौर करें तो निरक्षरता का आंकड़ा 35 फीसदी है। ऐसे में तकनीकी आधारित कैश ट्रांजेक्शन लागू कर पाना दूर की कौड़ी है। इस पर भी 'जन धन खाता' योजना चलाए जाने के बाद देशभर में बैंक खाता खुलवाने का अभियान आंदोलन के रूप में चलाए जाने के बावजूद 25 फीसदी से अधिक आबादी के पास बैंक खाते है ही नहीं। इतनी बड़ी संख्या में नागरिक बैंक खातों से वंचित हैं जो कैशलेस अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती है। खाताधारकों में भी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो अपना खाता संचालन नहीं करते। मैं यहां मेरा स्वयं का उल्लेख भी करना चाहूंगा कि पिछले सात-आठ वर्षों में मैंने अपने किसी बैंक खाते का न तो संचालन किया और न ही उपयोग किया। दो साल पहले एक मैनेजर साहब की प्रेरणा से बचत खाता खोले जाने के बाद भी मैंने इसका उपयोग नहीं किया। पिछले दिनों पासपोर्ट बनवाते समय एड्रेस प्रूफ की जरूरत पडऩे पर मैंने अपने खाते में कुछ राशि जमा करवा कर निकलवाई और पासबुक में एंट्री दर्ज करवा कर उसे पते के सबूत के रूप में पासपोर्ट दफ्तर में दिखवाया। अन्यथा कभी भी मैं बैंकिग लेन-देन में सहज नहीं रहा। कहने का मकसद यही है कि बड़ी आबादी खाता संचालन में आज भी अभ्यस्त नहीं है।
आंकड़े बताते हैं कि अभी भी देश की 80 फीसदी आबादी के पास स्मार्टफोन नहीं है। देश की केवल मात्र 15 फीसदी आबादी ही ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करती है तथा केवल 35 करोड़ लोग (लगभग 27 फीसदी) ही इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। ऑनलाइन सिक्योरिटी का मसला भी कैशलेस इकानॉमी के मार्ग में बड़ा रोड़ा है। पिछले दिनों आनलाइन ठगी के अपराधों में रिकार्डतम वृद्धि दर्ज की गई है। अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी एजेंसी 'फायर आईÓ ने अपनी रिपोर्ट में 'सिक्योरिटी लैंडस्केप एशिया पेसिफिक एडिशन 2017Ó में भारत जैसे देश में जहां एटीएम अभी भी पुरानी तकनीक 'विंडो एक्सपीÓ पर आधारित है में एटीएम को भेदना आसान माना है तथा भारत सहित एशियाई देशों में साइबर अटैक का खतरा दूसरे देशों की बजाय ज्यादा माना है।
इस साल अक्टूबर महीने में हैकर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 32 लाख डेबिट कार्डों की सिक्योरिटी में सैंध लगा दी। कैशलेस इकानॉमी की तरफ बढ़ रहे देश में यह सैंध चौंकाने वाली है। हमारे यहां कार्ड के क्लोन बनाकर पैसा निकाल लेना, पिन नम्बर चुराकर भुगतान उठा लेना, सिक्योरिटी में सैंध लगाकर पैसे खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेना, कॉल सेंटर से हैकरों द्वारा डाटा चोरी कर लेने जैसे अपराध बड़ी संख्या में नजर आने लगे हैं।
जहां इन सब कामों के लिए हमारे देश में साइबर सिक्योरिटी का तंत्र कमजोर है वहीं दूसरी तरफ कमजोर आईटी एक्ट भी जिम्मेदार है। आईटी एक्ट की धारा 66, 66ए, 66सी, 66डी में जहां आसानी से जमानत मिल जाती है वहीं पुलिस के अप्रशिक्षित जांच अधिकारी दोष सिद्ध कर पाने में विफल रहते हैं। पुलिस से लेकर न्यायपालिका तक साइबर एक्सपर्टस् की भारी कमी है। ऐसे में प्राइवेसी काननू और साइबर क्राइम के लिए ठोस कानून की दरकार है।
कैशलेस इकॉनामी में दुनिया में पहले नम्बर पर स्थापित देश स्वीडन में भी मजबूत साइबर सिक्योरिटी के बावजूद साइबर क्राइम में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी ही हो रही है। अत: तकनीक के साथ ही जजों और पुलिस अधिकारियों की साइबर एक्सपर्ट से ट्रेनिंग और ठोस साइबर कानून के बिना कैशलेस अर्थव्यवस्था को लागू करना खतरे से खाली नहीं होगा। हमारे देश में इंटरनेट की लो स्पीड भी एक बड़ी तकनीकी दिक्कत है। टाइम आउट, पैमेंट फेल्ड, नेटवर्क एरर, ओटीपी का टाइम आउट, श्चशह्य मशीन का नेटवर्क के अभाव में काम करना बंद कर देना भी बड़ी समस्या है।
इसके अलावा पीओएस मशीनों का चलन अभी तक देश में बहुत कम है। दिल्ली जैसे महानगर में भी आधी दुकानों पर कार्ड स्वेप मशीन नहीं मिलती तो ठेठ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में किराना या सब्जी की दुकान पर कार्ड स्वेप मशीन का मिलना बहुत दूर की बात है।
कैशलेस ट्रांजेक्शन लागू करने में सामने वाली चुनौतियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री जी को कैशलेस इकॉनामी की तरफ आगे बढऩे से पहले इनके ठोस समाधान का रास्ता निकालना चाहिए ताकि आमजन को परेशानियों से दो चार न होना पड़े तथा देश की बड़ी आबादी जिसमें किसान, मजदूर, निचला तबका शामिल है वह भी सबके बराबर कदमताल कर सके।
सुरेंद्रसिंह शेखावत
लेखक सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता है।
Wednesday, 14 December 2016
कैशलेस इकॉनामी की चुनौतियां
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment