राजस्थान : सूबे का सूखता पानी
'रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून
पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुस चून।Ó
पानी को लेकर रहीमदास का दोहा 'चाहे जिस संदर्भ में भी कहा गया हो मगर मानव के अस्तित्व हेतु पानी महत्त्वपूर्ण कारक है।Ó
महाराष्ट्र के लातूर क्षेत्र में पानी को लेकर मचे संकट के बाद सरकार से लेकर समाज तक को पेयजल के मुद्दे पर गंभीरता से सोचने को मजबूर किया है।
बात अगर सूबे की की जाए तो हमारे यहां के हालात भी किसी दृष्टि से लातूर से कम नहीं हैं। लातूर में तो पहली बार पानी की ट्रेन मंगवाई गई जबकि हमारे यहां भीलवाड़ा में तो बहुत पहले से एक दिन छोड़ 25 लाख लिटर पेयजल लेकर ट्रेन आती है। हर बार इस ट्रेन की जरूरत मई में पड़ती है मगर इस बार पानी की किल्लत के चलते यह ट्रेन अप्रेल माह में ही शुरू करनी पड़ी।
तपते रेगिस्तान से लेकर पहाड़ और मैदान तक सूरज का ताप कमोबेश एक जैसा ही होता है। राज्य में कोई ऐसी नदी नहीं है जिसका उद्गम स्थल हिमपात वाले क्षेत्रों में हो। अधिकांश नदियां मौसमी हैं तथा इनमें बहने वाले जल की मात्रा वर्षा ऋतु के दौरान होने की मात्रा वृष्टि की मात्रा पर निर्भर करती है।
लातूर के जल संकट के बाद राज्य में हुए सर्वे की रिपोर्ट में 33 में से 19 जिलों में पेयजल संकट की गंभीरता आंकी गई है। राज्यभर में कुल सात हजार तीन सौ चौसठ गांव और 89 शहर एवं कस्बे (7,364) पानी की विभीषिका से जूझने शुरू हो गए हैं।
राज्य में जयपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, अलवर, दौसा और प्रतापगढ़ जिलों में पानी का संकट और भी ज्यादा गंभीर है।
राज्य के पूर्वी भाग में तो फिर भी सतही जल की उपलब्धता है मगर पश्चिमी राजस्थान को तो सतही जल की कमी के कारण भूजल संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। पश्चिमी राजस्थान में भूजल पुनर्भरण भी अपेक्षाकृत कम होता है।
अनिश्चित वर्षा, उच्च वाष्पोत्सर्जन के कारण भूजल की उपलब्धता भी निरंतर कम होती जा रही है। बात अगर पश्चिमी राजस्थान की की जाए तो प्राकृतिक रूप से हमारे यहां पानी का संकट ही रहा है। मूल रूप से पारंपरिक जल स्रोतों (कुओं, बावडिय़ों, टांकों) से हमारे यहां पेयजल की आपूर्ति होती रही है। बाद में इंदिरा गांधी नहर के आने से हमारे बड़ी निर्भरता नहरी पानी पर हो गई है।
बदहाल परंपरागत स्रोत : इलाके में पेयजल की कमी को देखते हुए हमारे पूर्वजों ने पानी को सहेजने के वैज्ञानिक जतन किए थे। पेयजल के परंपरागत स्रोतों को पुज्यऔर निर्माण को पुण्य कार्य माना था। गांव बसाने से पहले तालाब खोदने की परंपरा और तालाब के प्रति सम्मान के भाव के कारण हजारों गांवों के नाम के बाद 'सरÓ (सरोवर-तालाब) शब्द जोड़कर गांवों का नामकरण किया जाता रहा है। यह सिद्ध करता है कि पानी के प्रति हमारा सम्मान और श्रद्धा की परंपरा कितनी प्राचीन और महत्त्वपूर्ण रही है।
राजे-रजवाड़ों और सेठ, साहूकारों ने हर मौके पर कुएं, तालाब, बावडिय़ां कुंड और टांके बनवाकर समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन किया।
समय बीतने के साथ ही सामुदायिक कामों पर समाज की पकड़ कमजोर होती गई और एक बड़े भू-भाग पर गंग नहर और इंदिरा गांधी नहर के आ जाने से हिमालय का पानी मरुभूमि की प्यास बुझाने लगा। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि इंदिरा गांधी नहर का निर्माण सिंचाई के लिए न किया जाकर मूल रूप से पीने के पानी के लिये ही किया गया था। सिंचाई तो अतिरिक्त पानी के उपयोग हेतु विकल्प के रूप में की जाने लगी।
नहर आ जाने के कारण पेयजल की उपलब्धता आसन हो गई। दूर-दराज से पेयजल लाने का अभ्यास खत्म हुआ तो परंपरागत जलस्रोतों की देखभाल भी हमने छोड़ दी। इस सब का नतीजा गांवों और शहरों में नजर आता है। प्राचीन कुएं बंद हो गये हैं। बावडिय़ां और कुंड खण्डहर में तबदील हो गए। घरेलू टांकों का उपयोग छोड़ दिया गया। उपयोग में न आने वाले तालाब मिट्टी और कचरने से पाट दिए गए पर ज्यों-ज्यों आबादी बढ़ी नहर का पानी भी प्यास बुझा पाने में सक्षम नहीं रहा।
अगर पश्चिमी राजस्थान का जिलेवार गौर करें तो पाएंगे कि इलाके के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के अधिकतर हिस्से में भूजल पीने लायक नहीं है। इन जिलों की पूरी निर्भरता नहर के पानी पर है। बीकानेर जिले में अभी भी कुओं से पेयजल आपूर्ति बड़ी संख्या में हो रही है। यहां भी भूजल का स्तर तेजी से गिर रहा है।
जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में अभी भी पानी को सहेजने की परंपरा कायम है मगर यह भी वहीं तक है जहां नहर का पानी नहीं पहुंचा है। टांकों और बावडिय़ों ककी बहुतायत के चलते इन जिलों में निकट भविष्श्य में पेयजल संकट नजर नहीं आता क्योंकि परंपरागत स्रोतों को बरकरार रखते हुए सामुदायिक स्रोतों को भी यहां के लोगों ने सहेज कर रखा है।
चूरू जिले में 'आपणी योजनाÓ के नाम से जल प्रदाय योजना बनाकर नहर का पानी पहुंचाया गया। थोड़े समय में ही सामुदायिक एवं परंपरागत पेयजल स्रोतों को अनुपयोगी मानकर बंद कर दिया गया।
अब हालात यह है कि 'आपणी योजनाÓ लगभग असफल होने के कगार पर है और परंपरागत स्रोत अनुपयोगी करार कर दिये गए। आने वाले समय में यहां पेयजल का गंभीर संकट दिखाई देगा।
शेखावाटी क्षेत्र में लंबे समय से भूगर्भीय पानी उपयोग में लिया जा रहा है । परंतु कृषि कुओं की अधिकता एवं तेजी से पानी खींच लेने की प्रवृत्ति के कारण यहां भी भूजल का स्तर तेजी से नीचा जा रहा है।
1999 की एक रिपोर्ट में राज्य के 52 फीसदी गांवों को असुरक्षित जल स्रोतों पर निर्भर पाया गया था।
अब हालात यह है कि शुष्क क्षेत्र में भूजल का स्तर 600 से 1000 फीट और अद्र्ध शुष्क क्षेत्र में 150-200 फीट गहरा चला गया है।
ये सारी स्थितियां भविष्य में नजर आने वाले गंभीर जल संकट की ओर ध्यान दिलाती हैं।
नाकाफी हैं सरकारी प्रयास
राज्य में अप्रेल माह में ही शुरू हुई भीषण गर्मी से पैदा हुए जल संकट के त्वरित अस्थायी समाधान के लिए 50-50 लाख रुपये जिलों को आवंटित किये हैं। यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। राहत कार्य चलने वाले जिलों में 14.51 करोड़ तथा न चलने वाले जिलों में 16.05 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके अतिरिक्त सरकार ने 89 शहरों/कस्बों में 18.11 करोड़ की राशि आकस्मिक उपयोग के लिए जारी की है।
यद्यपि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जल स्वावलम्बन योजना के नाम से एक महत्त्वाकांक्षी योजना शुरू की है जिसमें जन सहयोग से कुए, तालाब, बावड़ी और परंपरागत जल स्रोतों को पुन: उपयोगी बनाए जाने का काम बड़े स्तर पर शुरू किया है। परंतु अन्य सरकारी योजनाओं की मानिंद यह योजना भी लक्ष्य के अनुरूप सफल होगी इस पर असमंजस बरकरार है।
समय रहते समाज ने अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझा तो हालात बड़े चिंताजनक होंगे। समाज के काज को राज पर छोडऩे की प्रवृत्ति नुकसानदायक है। अत: समय रहते समुदाय अपने काम को समझे ताकि आने वाली पीढ़ी को इस संकट को न झेलना पड़े।
-सुरेन्द्रसिंह शेखावत
(लेखक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता है)
Monday, 19 December 2016
राजस्थान : सूबे का सूखता पानी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment