एक साल का ऐतिहासिक सफरनामा
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कल 3 मई 2016 को सामाजिक न्याय आंदोलन द्वारा ठीक एक साल पहले 3 मई 2015 को बीकानेर में शुरू की गई मुहीम को एक छोटा सा ही सही मुकाम हांसिल हुआ और हमारी पहली जीत हुई।
3 मई 2015 को बीकानेर की बिश्नोई धर्मशाला में कुछ नोजवान साथियों ने आरक्षण पर चिंतन नाम से एक मुहीम की शुरुआत की जिसने आगे चलकर आंदोलन का रूप ले लिया। उत्साही नोजवान साथियों द्वारा शुरू की गई मुहीम आरक्षण के न्यायपूर्ण बंटवारे ,वास्तविक पिछडो को उनका हक दिलवाने और गरीब अगड़ो को आरक्षण के दायरे में लाने की लड़ाई कठिन प्रतीत होती थी मगर लोकतान्त्रिक तरीको में भरोसा और न केवल सड़को पर बल्कि उतना ही विधिक संघर्ष हर मोर्चे पर लड़ने की योजना रंग लाई।
युवाओ के जोश और जज्बे को अनुभवी लोगो का मार्गदर्शन मिला तो लक्ष्य निश्चित हो गया।
31 मई 2015 को जयपुर में चिंतन बैठक के बाद 28 जून15 को जयपुर में विधिवत गठन से लेकर शेखावाटी और मारवाड़ में जनजागरण अभियान तक गरीब वंचित और पीड़ित समुदाय के हजारों की संख्या में उमड़े जन सैलाब ने लड़ाई का जज्बा जगाए रखा।
इसी दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग मामले में हमारी रिट पर उच्च न्यायलय ने अप्रत्याशित फैसला दिया तो कुछ निराशा हुई पर दुनी ताकत से लगकर सर्वोच्च न्यायलय में अपील दाखिल की और स्वीकार हुई।
उधर गरीब अगड़ो के आरक्षण मामले में राज्य सरकार सदन में विधेयक लाई और पास हो गया परन्तु नोटिफिकेशन जारी नही किया। आखिरकर विधानसभा घेराव की चेतावनी से राज की आँख खुली और समाधान का रास्ता खुला।
वार्ताओं के दौर चले और कुछ निर्णायक सफलताएं 7 मार्च16 को मिली जिसके उपरान्त वार्ता में हुए समझोते को अमली जामा पहनते हुए शुरुआत के ठीक 1 साल बाद कल 3 मई को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति के साथ हुई बैठक में कुछ सुखद फैसले हुए।
आर्थिक पिछड़े वर्ग के लिए प्रथम चरण में 18 जिला मुख्यालयों पर छात्रावास ,निःशुल्क रहने के अलावा खाने से लेकर पुस्तको तक का प्रबंध ,प्रतियोगी परीक्षाओ में प्राथमिक और मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अनुप्रति योजना के तहत आर्थिक सहयोग (आईएएस के लिए एक लाख आरएएस के लिए पचास हजार तथा एनआईटी के लिए चालीस हजार) देने पर सहमती बनी। इसके अलावा देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर आर्थिक पिछडो के बोर्ड हेतु तीन मंत्रियो का समूह आर्थिक पिछडो के उत्थान के लिए वित्त विभाग के साथ बैठ कर मसौदा तैयार करने पर सहमति हुई।
विधिक दायरे में यह आरक्षण लागु करने हेतु सरकार द्वारा गठित आयोग के साथ नियमित मीटिंग भी तय हुई।
हालांकि मंजिल अभी बहुत दूर है पर छोटे छोटे कदमो से हमने मंजिल की दुरी कुछ कम की है।
हमारा अब भी मानना है कि बिना संविधान संशोधन के यह आरक्षण लागु किया जाना मुश्किल है परन्तु गुजरात और हरियाणा राज्यो में इसी तर्ज पर पास हुए विधेयकों से यह निश्चित हो गया कि केंद्र सरकार इस पर ठोस कदम उठाने को मजबूर होगी।
इस दौरान बधाए भी बहुत आई पर आप सब के हौंसलो ने हिम्मत कम नही होने दी। पुरे एक साल के संघर्ष के सफर में साथ देने वाले अग्रजो ,शुभचिंतको, मित्रो, विरोधियो और आलोचकों सभी को धन्यवाद कि उन्होंने हमारे संघर्ष को कमजोर नही पड़ने दिया।
साथी हमने लड़ना तय किया है तो जीतेंगे भी, बस आपका साथ सदैव बना रहे।
आभार
सुरेन्द्रसिंह शेखावत बीकानेर
मेंबर स्टेट कोर कमेठी
सामाजिक न्याय आंदोलन राजस्थान।
Friday, 30 September 2016
सामाजिक न्याय आंदोलन का एक साल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment