प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 1000 और 500 रुपए के नोट पर आज रात से ही रोक लगा दी है।
सरकार का यह फैसला आश्चर्यजनक है।अचानक हुए इस निर्णय से देश का व्यापार जगत हस्तप्रभ है। बाजार में डर और भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
अभी शहर के प्रमुख व्यापारियों और बाजार के विश्लेषकों से हुई बातचीत के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूँ कि सरकार के इस निर्णय ने बाजार की कमर तोड़ डाली है। मोदी सरकार बनने के बाद से ही निरन्तर बाजार के समानांतर खड़ी काले धन की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही थी जो इस निर्णय से पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी।
मेरा मानना है कि इस निर्णय के दूरगामी परिणाम देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत सकारात्मक होंगे मगर आने वाले दो तीन साल बहुत बुरे बीतेंगे।
आजाद भारत की पहली सरकार से लेकर आज तक हर सरकार काले धन की समस्या से त्रस्त रही, कई बार सरकारों ने क्रांतिकारी कदम भी उठाए परन्तु व्यापक सफलता नही मिली। इस निर्णय के क्या परिणाम आएँगे यह कहना तो अभी जल्दबाजी होगी पर निश्चित ही परिणाम बहुत आश्चर्यजनक होंगे।
वर्तमान में रियल स्टेट ,ज्वेलरी,फाइनेन्स, जुए सट्टे से जुड़े व्यापार और बाजार पूर्णतया ध्वस्त हो जायेंगे ।बाजार में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से कम होगी। तुरन्त बेरोजगारी बढ़ेगी और व्यवस्था पूरी तरह से डांवाडोल हो जायेगी।
भविष्य के लिए यह बहुत सुखद नजर आ रहा है जब देश में सारा धन व्हाइट होगा हर वस्तु,हर आमदनी टैक्स पेड होगी निश्चित ही तब सरकारों को आयकर के स्लैब में व्यवहारिक बदलाव करना पड़ेगा।
मेरा मानना है कि आयकर के स्लैब में मूलभूत बदलाव करके सरकार माहौल को सकारात्मक कर सकती है।
बाजार के विश्लेषक सरकार के इस निर्णय को बहुत अच्छा नही मान रहे है और इकोनॉमी के कॉलेप्स होने के खतरे से बड़े चिंतित है मगर दूसरी तरफ देशभर के जागरूक लोग सामाजिक कार्यकर्ता इस निर्णय से बहुत खुश है उनको देश की बड़ी आबादी जो भूख गरीबी बेरोजगारी से त्रस्त है उस तबके के लिए ख़ुशी लौटने की सम्भावनाएं नजर आती है।
हालाँकि बहुत से लोग अभी भी इस बात को लेकर निश्चित नही है कि यह योजना सीरे चढ़ पाएगी।उनको अभी भी सरकार के बैकफुट या न्यायालय के हस्तक्षेप की उम्मीद है मगर मुझे ऐसा लगता नही है। बैकफुट पर आने की स्थिति में मोदी को प्रधानमंत्री पद छोड़ने पड़ सकता है।
अभी तो यही उम्मीद कर सकते है कि इस ऐतिहासिक निर्णय का लाभ शीघ्र देश को मिले और एक स्वस्थ और स्वच्छ अर्थव्यवस्था कायम हो, बाजार बचे रहे। डेढ़ के मजलूम किसान और युवा के सपने पूरे होने की दिशा में यह कदम सकारात्मक हो।
इसी उम्मीद के साथ।इति।
©●सुरेन्द्रसिंह शेखावत
422,कैलाशपुरी,बीकानेर(राजस्थान)
Email : ssshekhawatbkn@gmail.com
Mobile : 09413388098
Tuesday, 8 November 2016
ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक :त्वरित टिप्पणी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment