पिछले सैकड़ों साल के इतिहास में गांधीजी ने जितनी समग्रता से भारत के जनमानस की चेतना को प्रभावित किया है उतना दूसरे ने नहीं किया।बल्कि दुनियां को भी एक भारतीय के रूप में गांधी ने सर्वाधिक प्रभावित किया।भारत की पश्चिमी समुद्री सरहद पर पैदा हुवे इस सामान्य से लड़के का असामान्य प्रभाव सरहदों को पार कर गया।रूस फ़्रांस चीन सब जगह क्रांति हुई कुछ थोड़े से हथियारबंद लोगों के बूते ओर गांधी ने लाखों लोगों को निहत्था खड़ा किया बरतानियां की ताक़तवर हकुमत के सामने।कोई कम्यूनिकेशन का साधन नहीं,कोई विज्ञापन नहीं कोई व्यवस्था नहीं कैसे एक दुबले पतले व्यक्ति ने देश की सामूहिक चेतना को खड़े होने पर मजबूर कर दिया।असहयाेग आंदोलन हो या नमक सत्याग्रह गांधी के आह्वान में कितना बल था कि देश का हर कोना खड़ा हो गया।यह बिना प्रमाणिकता के नहीं होता यह भाषण चालाकी योजना रणनीति से भी नहीं होता ये सब क्षणिक उपाय है जिनका प्रभाव रोज़ की अखबारी ख़बर जितना मान लीजिये जिसको एक घंटे बाद कोई याद नहीं करता।गांधी ने जातिगत भेद की भारत की बिमारी को आचरण से चुनौति दी अपने आश्रम के शौचालय ख़ुद साफ़ करने का अभियान अपनी रसोई में दलित का प्रवेश ,आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी।गांधी को रानी ऐलिजाबेथ के महल में अपने सस्ते चप्पल व थोड़े से सस्ते कपड़ों में ना शर्म महसूस हुई ना हीनता का बोध हुवा।गांधी ने अंग्रेज़ों के न्यायपूर्ण प्रजाति होने के घमंड को अपने त्याग ओर ऊंचे नैतिक मूल्यों से बौना कर दिया।गांधी धार्मिक थे एक अर्थ में पक्के वैष्णव हिंदू पर इसकी तकलीफ़ अन्य धर्मावलम्बियाें को नहीं हुई एक मतांध हिंदु ने ही उनको गोली मारी ओर खान अब्दुल ग़फ़्फ़ार खान ने उनका बेटा होना स्वीकार करने में अपना गौरव माना।गांधी की त्रासदी देखिये गांधी की ज़रूरत देश दुनियां को है उससे ज़्यादा उनके विरोधियों को है वो उनके प्रतीकों को पूजकर जनता में पूज्य बनना चाहते हैं।भारत में गांधी की हत्या एक सतत प्रयास है प्रयासों में बड़ी चालाकी है खैर।हम सब गांधी के नाम का प्रहसन तो इतना करते है लेकिन गांधी हममें उतरता नहीं है गांधी को टैगोर ने महात्मा कहा हमने उनको भगवान बना डाला क्यूंकि पूजा में बड़ी सहुलियत है।गांधी को मानने के लिए तो जात पांत धार्मिक नफरत हिंसक उन्मादी तत्व पूँजीवादी निज़ाम सबसे लड़ना पड़ेगा इसलिए आईए गांधी की पूजा करें क्यूंकि हमने हर महापुरुष के साथ यही किया है।
●राजेन्द्रसिंह भिंयाड़ की कलम से।
Saturday, 1 October 2016
2 अक्टूबर गाँधी जी के नाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment