क्या इन मुद्दों पर सोचने के लिए वक्त है हमारे पास।
************************************
हाल ही में जारी सामाजिक एवम् आर्थिक गणना 2011 के आंकड़ो से चिंताजनक स्थिति सामने आई है।
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा भूमिहीन परिवार है जो लगभग 73 फीसदी है।इतनी बड़ी आबादी आय के असुरक्षित तथा अनिश्चित स्त्रोत पर निर्भर है करीब 56 फीसदी की रोजी मजदूरी पर निर्भर है और 78 फीसदी लोगो की आय महज पांच हजार रुपए मासिक है। अकून्त सम्पत्ति के मामले में गिरफ्तार हुई जयललिता इस प्रदेश की मुखिया है।
ओडिसा में निराश्रित और भीख मांगकर जीवन बसर करने वालो की संख्या सर्वाधिक है । 34 साल पुराने वामपंथी गढ़ को ध्वस्त कर सत्ता पर काबिज हुई दमदार महिला मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के राज में सर्वाधिक 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण लोग एक कमरे वाले छोटे से कच्चे घर में रहते है जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 58 लाख ही है ।यह स्तब्ध कर देने वाला गरीबी का आंकड़ा है।
छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी लोग 200₹ से कम मजदूरी पर गुजारा करते है और 78 फीसदी कच्चे घरों में रहते है। राजस्थान में 75 लाख परिवार मासिक 5000₹ से कम कमा पाते है और ग्रामीण निरक्षरता सबसे ज्यादा 48 फीसदी है। विकास पुरुष का पर्याय बने नीतीश कुमार के बिहार में अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक दोषपूर्ण वर्ग अनियमित शारीरिक श्रम सबसे ज्यादा 71 फीसदी है। चमकते गुजरात में 44 फीसदी से ज्यादा लोग जुगाड़ से बनी कच्ची कोठरियों में रहते है 31 फीसदी निरक्षर है और महज 3 फीसदी ग्रेज्युएट ।
इन सब राज्यो के मुखिया लोकप्रिय और सयानी सियासी प्रवृति के भी है।
पर क्या हमारी जमात के पास दलगत स्वार्थो और झगड़ो से ऊपर उठकर , समय है इन सब चीजो पर चर्चा करने का ?
अगर इस देश के आम आदमी की बुनियादी जरूरते पूरी नही कर पा रहे है तो लोकशाही के लिए खतरे की घण्टी है समय रहते नही चेते तो भूख गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त नोजवान को हथियार उठाने से रोकना मुश्किल होगा।
(आंकड़े साभार इंडिया टुडे)
सुरेन्द्रसिंह शेखावत
बीकानेर।
09413388098
ssshekhawatbkn@gmail.com

No comments:
Post a Comment